मेरे तो सारे सवेरे
बाहों में तेरी वहाँ
मेरी तो सारी शामें
तेरे साथ ढल रही है (x2)

थोड़ा सा भी शक न करना
तुमसे मेरा जीना-मरना
तुम चल रहे हो तो सांसें
मेरे साथ चल रहे हैं

ओ हमसफ़र…ओ हमनवा…
बे-शर्त मैं तेरा हुआ (x2)

पास आओ मैं तुम्हें
देख लूं करीब से
आँखों को ये रखते हैं
मिलती है नसीब से (x2)

बाजुओं में तुम मुझे
बेताहाशा घेरे हो
कल की फ़िक्र है किसको
तुम अभी तो मेरे हो

मैं सिर्फ तेरा रहूंगा
तुझसे है वादा ये मेरा
तू मांग ले मुस्कुरा के
मेरा प्यार, हक है तेरा!

ओ हमसफ़र…ओ हमनवा…
बे-शर्त मैं तेरा हुआ (x2)

आजा जिंदगी तुझसे
आधी आधी बांट लूं
मेरी सुबह तू जी ले
तेरी शब मैं काट लूं (x2)

और कुछ खुदा ना दे
तो भी उसको माफ़ी है
प्यार तेरा मिल गया
सिर्फ इतना काफी है

चाहे जहां से चलूं मैं
तुझपे ही आके रुकुन मैं
अब दिल में रख न पाऊंगा
कोई दूसरा जुनून मैं

ओ हमसफ़र…ओ हमनवा…
बे-शर्त मैं तेरा हुआ (x2)

ओह हमसफ़र गीत की जानकारी

ओह हमसफ़र फिल्म ओह हमसफ़र - सिंगल का एक गीत है। इस गीत को नेहा कक्कड़, टोनी कक्कड़ ने गाया है। गीत के बोल मनोज मुंतशिर ने लिखे हैं और संगीत टोनी कक्कड़ ने दिया है। गीत का निर्देशन ने किया है और निर्माण ने टी-सीरीज़ लेबल के अंतर्गत किया है। इस गीत में हिमांश कोहली और नेहा कक्कड़ नजर आते हैं।

ओह हमसफ़र गीत पर अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  • "ओह हमसफ़र" गीत किसने गाया है? "ओह हमसफ़र" गीत नेहा कक्कड़, टोनी कक्कड़ ने गाया है।
  • "ओह हमसफ़र" गीत किस फिल्म से है? "ओह हमसफ़र" गीत ओह हमसफ़र - सिंगल फिल्म से है।
  • "ओह हमसफ़र" गीत के बोल किसने लिखे हैं? "ओह हमसफ़र" गीत के बोल मनोज मुंतशिर ने लिखे हैं।
  • "ओह हमसफ़र" गीत का संगीत किसने दिया है? "ओह हमसफ़र" गीत का संगीत टोनी कक्कड़ ने दिया है।
  • "ओह हमसफ़र" गीत में कौन अभिनेता और अभिनेत्री हैं? "ओह हमसफ़र" गीत में हिमांश कोहली और नेहा कक्कड़ नजर आते हैं।

Added by

Ayushi

SHARE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT