Now playing

सीधे साधे सारा सौदा
सीधा सीधा होना जी
मैं ने तू को पाना है हां
तू ने मैं को खोना जी
आजा दिल की करें सौदेबाजी
क्या नाराज़गी अरे आ रे आ रे यार {x2}

सौदा है दिल का ये, तू कर भी ले
मेरा जहाँ बाँहों में तू भर भी ले
सौदे में दे कसम, कसम भी ले
आ के तू निगाहों में संवर भी ले

सौदा उड़ानों का है या आसमानों का है
ले ले उड़ानें मेरी, ले मेरे पार भी ले
सौदा उम्मीदों का है
ख्वाबों का, निंदों का है
ले ले तू नींदें मेरी
नैनों में भर भी ले

सीधे साधे सारा सौदा
सीधा सीधा होना जी
मैं ने तू को पाना है हां
तू ने मैं को खोना जी
आजा दिल की करें सौदेबाजी
क्या नाराज़गी अरे आ रे आ रे यार

दिल कहे, तेरे मैं होठों से
बातों को चुपके से लूँ उठा
उस जगह धीरे से, हौले से
गानों को अपने मैं दूं बिठाया {x2}

सौदा तरानों का है
दिल के फ़सानो का है
ले ले तराने मेरे
होठों पे धार भी ले
सौदा उजालों का है
रोशन ख्यालों का है
ले ले उजाले मेरे
आजा नज़र भी ले

सीधे साधे सारा सौदा
सीधा सीधा होना जी
मैं ने तू को पाना जय हो
तू ने मैं को खोना जी
आजा दिल की करें सौदेबाजी
क्या नाराज़गी अरे आ रे आ रे यार

सीधा सादा... सीधा सादा...
मैं ने तू को...तू ने मैं को...
आ रे आ रे यार...

मैं कभी भूलूंगा ना तुझे
चाहे तू मुझे देना भूला
आदतें जैसी है तू मेरी
आदतें कैसे भूलूं भला {x2}

सौदा ये वादों का है, यादें, इरादों का है
ले ले तू वादे चाहे तू तो मुकर भी ले
सौदा इशारों का है, चाहत के मारों का है
ले ले इशारे मेरे, इन का असर भी ले

सीधे साधे सारा सौदा
सीधा सीधा होना जी
मैं ने तू को पाना है हां
तू ने मैं को खोना जी
आजा दिल की करें सौदेबाजी
क्या नाराज़गी अरे आ रे आ रे यार {x2}

सौदा है दिल का ये गीत की जानकारी

सौदा है दिल का ये फिल्म आक्रोश का एक गीत है। इस गीत को अनुपम आमोद ने गाया है। गीत के बोल इरशाद कामिल ने लिखे हैं और संगीत प्रीतम चक्रवर्ती ने दिया है। गीत का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है और निर्माण कुमार मंगत पाठक, अभिषेक पाठक ने टी-सीरीज लेबल के अंतर्गत किया है। इस गीत में अजय देवगन, अक्षय खन्ना और बिपाशा बसु नजर आते हैं।

सौदा है दिल का ये गीत पर अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  • "सौदा है दिल का ये" गीत किसने गाया है?
    "सौदा है दिल का ये" गीत अनुपम आमोद ने गाया है।
  • "सौदा है दिल का ये" गीत किस फिल्म से है?
    "सौदा है दिल का ये" गीत आक्रोश फिल्म से है।
  • "सौदा है दिल का ये" गीत के बोल किसने लिखे हैं?
    "सौदा है दिल का ये" गीत के बोल इरशाद कामिल ने लिखे हैं।
  • "सौदा है दिल का ये" गीत का संगीत किसने दिया है?
    "सौदा है दिल का ये" गीत का संगीत प्रीतम चक्रवर्ती ने दिया है।
  • "सौदा है दिल का ये" गीत में कौन अभिनेता और अभिनेत्री हैं?
    "सौदा है दिल का ये" गीत में अजय देवगन, अक्षय खन्ना और बिपाशा बसु नजर आते हैं।

Added by

Ayushi

SHARE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

VIDEO

Now playing