झूला झुलाए ये पनघट
नदिया किनारे ये आंगन
निन्दिया तू आना हवा के
संग
मुझको भी तू दिखाना
अपने रंग

सुनो मेरे दिल जानी ये
कहानी मानी
एक दिन मेरे संग ये जहां
था
मेरा कुछ और तेरा भी
अरमां
जाने दिल में क्या कुछ
ये बसा था

ये मेरी है कहानी
ये मेरी कहानी

झूला झुलाए ये पनघट
नदिया किनारे ये आंगन
निन्दिया तू आना हवा के
संग
मुझको भी तू दिखाना
अपने रंग

तेरा-मेरा कलियों में
यूँ फिरना
फिरते-फिरते रातों को
यूँ थकना
थक के नानी की गोदी में
सोना
परियों के देश जा के न
आना
ये मेरी है कहानी
ये मेरी कहानी

कोई फिक्र थी न कोई
बहाना
मुठ्ठी में था जैसे
ज़माना
कच्ची ज़ुबां में वो
गीत गाना
नए खिलौने सब को दिखाना
मांग लिया ज़िन्दगी से
ज्यादा
छिन गया वो जिसने किया
वादा

कौन लाए वो पल जो सुहाने
बीते थे जो वो गुज़रे
ज़माने
ये मेरी है कहानी
ये मेरी है कहानी

Added by

Ayushi

SHARE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT