Now playing

ल ल लला.. ल ल ल लला..
गुलाबी आँखें, जो तेरी देखी
शराबी ये दिल हो गया
सम्भालो मुझको, ओ मेरे यारों
सम्भलना मुश्किल हो गया
दिल में मेरे, ख़्वाब तेरे
तस्वीरें जैसे हों दीवार पे
तुझपे फ़िदा, मैं क्यूँ हुआ
आता है गुस्सा मुझे प्यार पे
मैं लुट गया.. मान के दिल का कहा
मैं कहीं का ना रहा, क्या कहूँ मैं दिलरुबा
बुरा ये जादू तेरी आँखों का
ये मेरा क़ातिल हो गया

गुलाबी आँखें, जो तेरी देखी
शराबी ये दिल हो गया

मैंने सदा, चाहा यही
दामन बचा लूं हसीनों से मैं
तेरी क़सम, ख़्वाबों में भी
बचता फिरा नाज़नीनों से मैं
तौबा मगर, मिल गई तुझसे नज़र
मिल गया दर्द-ए-जिगर
सुन ज़रा ओ बेख़बर
ज़रा सा हँस के, जो देखा तूने
मैं तेरा बिस्मिल हो गया

गुलाबी आँखें, जो तेरी देखी
शराबी ये दिल हो गया
सम्भालो मुझको, ओ मेरे यारों
सम्भलना मुश्किल हो गया

गुलाबी आँखें गीत की जानकारी

गुलाबी आँखें फिल्म द ट्रेन का एक गीत है। इस गीत को मोहम्मद रफी ने गाया है। गीत के बोल आनंद बख्शी ने लिखे हैं और संगीत आर.डी. बर्मन ने दिया है। गीत का निर्देशन रविकांत नागिच ने किया है और निर्माण रविकांत नागिच ने सारेगामा लेबल के अंतर्गत किया है। इस गीत में राजेश खन्ना और नंदा नजर आते हैं।

गुलाबी आँखें गीत पर अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  • "गुलाबी आँखें" गीत किसने गाया है?
    "गुलाबी आँखें" गीत मोहम्मद रफी ने गाया है।
  • "गुलाबी आँखें" गीत किस फिल्म से है?
    "गुलाबी आँखें" गीत द ट्रेन फिल्म से है।
  • "गुलाबी आँखें" गीत के बोल किसने लिखे हैं?
    "गुलाबी आँखें" गीत के बोल आनंद बख्शी ने लिखे हैं।
  • "गुलाबी आँखें" गीत का संगीत किसने दिया है?
    "गुलाबी आँखें" गीत का संगीत आर.डी. बर्मन ने दिया है।
  • "गुलाबी आँखें" गीत में कौन अभिनेता और अभिनेत्री हैं?
    "गुलाबी आँखें" गीत में राजेश खन्ना और नंदा नजर आते हैं।

Added by

Ayushi

SHARE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

VIDEO

Now playing