Now playing

झटक कर ज़ुल्फ जब तुम तौलिए से बारिशे आज़ाद करती हो, अच्छा लगता है
हिला कर होंठ जब भी हौले हौले गुफ्तगू को साज़ करती हो, अच्छा लगता है
ओ खुश्बू से बहलाओ ना, सीधे पॉइंट पे आओना
आँख में आँखे डाल के कहे दो, ख्वाबों में टहलाओ ना
ज़रा शॉर्ट में बतलाओ ना, सीधे पॉइंट पे आओना, सीधे पॉइंट पे आओना
अलग एहसास होता है, तुम्हारे पास होने का
सरकती सरसराहट की, नदी में रेशमी लम्हे भिगोने का
ओ हो हो ज़रा सा मोड़ कर गर्दन जब अपनी ही अदा पे नाज़ करती हो, अच्छा लगता है
हो लफ़्ज़ों से बहलाओ ना, झूठी मुठी बहकाओं ना
हाथ को हाथों मे लेके वो तीन शोक टपकाओ ना
ज़रा शॉर्ट में बतलाओ ना, सीधे पॉइंट पे आओना, सीधे पॉइंट पे आओना
वो तेरे ध्यान की खुश्बू मैं सर तक ओढ़ लेता हूँ
भटकती साँस को तेरी गली में गुनगुनाने छोड़ देता हूँ
तुम अपनी खिड़कियों को खोल कर जब भी नये आगाज़ करती हो, अच्छा लगता है
गली गली गली गली गली गली भटकाओ ना, घड़ी घड़ी उलझाओ ना
सेंटी हो में जान गई हूँ, एक्शन भी दिखलाओ ना
ज़रा शॉर्ट में बतलाओ ना, सीधे पॉइंट पे आओना, ओ सीधे पॉइंट पे आओना
ओ सीधे ओ सीधे ओ सीधे पॉइंट पे आओना
ला ला ला ला
ला ला ला ला
ला ला ला ला
ला ला ला ला
ला ला ला ला
ला ला ला ला
ला ला ला ला

अच्छा लगता है गीत की जानकारी

अच्छा लगता है फिल्म आरक्षण का एक गीत है। इस गीत को मोहित चौहान, श्रेया घोषाल ने गाया है। गीत के बोल प्रसून जोशी ने लिखे हैं और संगीत शंकर-एहसान-लॉय ने दिया है। गीत का निर्देशन प्रकाश झा ने किया है और निर्माण प्रकाश झा, फिरोज नाडियाडवाला ने सोनी म्यूजिक इंडिया लेबल के अंतर्गत किया है। इस गीत में सैफ अली खान और दीपिका पादुकोण नजर आते हैं।

अच्छा लगता है गीत पर अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  • "अच्छा लगता है" गीत किसने गाया है?
    "अच्छा लगता है" गीत मोहित चौहान, श्रेया घोषाल ने गाया है।
  • "अच्छा लगता है" गीत किस फिल्म से है?
    "अच्छा लगता है" गीत आरक्षण फिल्म से है।
  • "अच्छा लगता है" गीत के बोल किसने लिखे हैं?
    "अच्छा लगता है" गीत के बोल प्रसून जोशी ने लिखे हैं।
  • "अच्छा लगता है" गीत का संगीत किसने दिया है?
    "अच्छा लगता है" गीत का संगीत शंकर-एहसान-लॉय ने दिया है।
  • "अच्छा लगता है" गीत में कौन अभिनेता और अभिनेत्री हैं?
    "अच्छा लगता है" गीत में सैफ अली खान और दीपिका पादुकोण नजर आते हैं।

Added by

Ayushi

SHARE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

VIDEO

Now playing