Now playing

पिघले नीलम सा बहता हुआ ये समा
नीली-नीली सी खामोशियां
ना कहीं है ज़मीन, ना कहीं आसमां
सरसराती हुई तेहनियां, पत्तियां
कह रहे हैं कि बस एक तुम हो यहाँ
सिर्फ मैं हूं
मेरी सांसें हैं और मेरी धड़कनें
ऐसी गहराइयाँ, ऐसी तन्हाइयाँ
और मैं सिर्फ मैं
अपने होने पर मुझको यकीन आ गया
इक बात होठों तक है जो आई नहीं
बस आँखों से है झाँकती
तुमसे कभी, मुझसे कभी
कुछ लफ्ज है वो मांगती
जिनको पहन के होठों तक आ जाए वो
आवाज़ की बाहों में बाहें डालके इठलाए वो
लेकिन जो ये इक बात है
एहसास ही एहसास है
खुशबू सी है जैसी हवा में तैरती
ख़ुशबू जो आवाज़ है
जिसका पता तुमको भी है
जिसकी खबर मुझको भी है
दुनिया से भी छुपता नहीं
ये जाने कैसा राज़ है
जब जब दर्द का बादल छाया
जब गम का साया लहराया
जब आंसू पलकों तक आये
जब ये तन्हा दिल घबराया
हमने दिल को ये समझा
दिल आख़िर तू क्यों रोता है?
दुनिया में यूं ही होता है
ये जो गहरे सन्नाटे हैं
वक़्त ने सबको ही बताया है
थोड़ा गम है सबका क़िस्सा
थोड़ी धूप है सबका हिसा
आंख तेरी बेकार ही नाम है
हर पल एक नया मौसम है
क्यों तू ऐसा पल खोता है
दिल आख़िर तू क्यों रोता हैदिलों में तुम अपनी बेताबियाँ लेके चल रहे हो।
तो ज़िंदा हो तुम!
नज़र में ख्वाबों की बिजलियां लेके चल रहे हो
तो ज़िंदा हो तुम!

हवा के झोंकों के जैसे आज़ाद रहना सीखो
तुम एक दरिया के जैसे, लहरों में बहना सीखो
हर एक लम्हे से तुम मिलो खोले अपनी बाहें
हर एक पल एक नया समा देखिये

जो अपनी आंखों में हैरानियां लेके चल रहे हो
तो ज़िंदा हो तुम!
दिलों में तुम अपनी बेताबियाँ लेके चल रहे हो
तो ज़िंदा हो तुम!

ZNMD कविताएं गीत की जानकारी

ZNMD कविताएं फिल्म जिंदगी ना मिलेगी दोबारा का एक गीत है। इस गीत को फरहान अख्तर (कथन/पाठ) ने गाया है। गीत के बोल जावेद अख्तर ने लिखे हैं और संगीत शंकर महादेवन, एहसान नूरानी, ​​लोय मेंडोंसा ने दिया है। गीत का निर्देशन जोया अख्तर ने किया है और निर्माण फरहान अख्तर, रितेश सिधवानी ने टी-सीरीज म्यूजिक लेबल के अंतर्गत किया है। इस गीत में फरहान अख्तर, रितिक रोशन, अभय देयोल और कैटरीना कैफ, कल्कि कोचलिन नजर आते हैं।

ZNMD कविताएं गीत पर अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  • "ZNMD कविताएं" गीत किसने गाया है?
    "ZNMD कविताएं" गीत फरहान अख्तर (कथन/पाठ) ने गाया है।
  • "ZNMD कविताएं" गीत किस फिल्म से है?
    "ZNMD कविताएं" गीत जिंदगी ना मिलेगी दोबारा फिल्म से है।
  • "ZNMD कविताएं" गीत के बोल किसने लिखे हैं?
    "ZNMD कविताएं" गीत के बोल जावेद अख्तर ने लिखे हैं।
  • "ZNMD कविताएं" गीत का संगीत किसने दिया है?
    "ZNMD कविताएं" गीत का संगीत शंकर महादेवन, एहसान नूरानी, ​​लोय मेंडोंसा ने दिया है।
  • "ZNMD कविताएं" गीत में कौन अभिनेता और अभिनेत्री हैं?
    "ZNMD कविताएं" गीत में फरहान अख्तर, रितिक रोशन, अभय देयोल और कैटरीना कैफ, कल्कि कोचलिन नजर आते हैं।

Added by

Ayushi

SHARE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

VIDEO

Now playing