Now playing

ये शाम मस्तानी, मदहोश किये जाये
मुझे डोर कोई खींचे, तेरी ओर लिये जाये

दूर रहती है तू, मेरे पास आती नहीं
होठों पे तेरे, कभी प्यास आती नहीं
ऐसा लगे, जैसे कि तू, हँसके ज़हर कोई पिये जाये
शाम मस्तानी ...

बात जब मैं करूँ, मुझे रोक देती है क्यों
तेरी मीठी नज़र, मुझे टोक देती है क्यों
तेरी हया, तेरी शरम, तेरी क़सम मेरे होंठ सिये जाये
शाम मस्तानी ...

एक रुठी हुई, तक़दीर जैसे कोई
खामोश ऐसे है तू, तस्वीर जैसे कोई
तेरी नज़र, बनके ज़ुबाँ, लेकिन तेरे पैग़ाम दिये जाये

ये शाम मस्तानी, मदहोश किये जाये
मुझे डोर कोई खींचे, तेरी ओर लिये जाये

ये शाम मस्तानी गीत की जानकारी

ये शाम मस्तानी फिल्म कटी पतंग का एक गीत है। इस गीत को किशोर कुमार ने गाया है। गीत के बोल आनंद बख्शी ने लिखे हैं और संगीत राहुल देव बर्मन ने दिया है। गीत का निर्देशन शक्ति सामंता ने किया है और निर्माण शक्ति सामंता ने सारेगामा लेबल के अंतर्गत किया है। इस गीत में राजेश खन्ना और आशा पारेख नजर आते हैं।

ये शाम मस्तानी गीत पर अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  • "ये शाम मस्तानी" गीत किसने गाया है?
    "ये शाम मस्तानी" गीत किशोर कुमार ने गाया है।
  • "ये शाम मस्तानी" गीत किस फिल्म से है?
    "ये शाम मस्तानी" गीत कटी पतंग फिल्म से है।
  • "ये शाम मस्तानी" गीत के बोल किसने लिखे हैं?
    "ये शाम मस्तानी" गीत के बोल आनंद बख्शी ने लिखे हैं।
  • "ये शाम मस्तानी" गीत का संगीत किसने दिया है?
    "ये शाम मस्तानी" गीत का संगीत राहुल देव बर्मन ने दिया है।
  • "ये शाम मस्तानी" गीत में कौन अभिनेता और अभिनेत्री हैं?
    "ये शाम मस्तानी" गीत में राजेश खन्ना और आशा पारेख नजर आते हैं।

Added by

Ayushi

SHARE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

VIDEO

Now playing