Now playing

ये रातें, ये मौसम, नदी का किनारा
ये चंचल हवा

ये रातें, ये मौसम, नदी का किनारा
ये चंचल हवा
कहा दो दिलों ने
के मिलकर कभी हम ना होंगे जुदा
ये रातें, ये मौसम, नदी का किनारा
ये चंचल हवा

ये क्या बात है, आज की चाँदनी में
ये क्या बात है, आज की चाँदनी में
के हम खो गये, प्यार की रागनी में

ये बाहों में बाहें, ये बहकी निगाहें
लो आने लगा जिंदगी का मज़ा

ये रातें, ये मौसम, नदी का किनारा
ये चंचल हवा

सितारों की महफ़िल ने कर के इशारा
सितारों की महफ़िल ने कर के इशारा
कहा अब तो सारा, जहां है तुम्हारा

मोहब्बत जवां हो, खुला आसमां हो
करे कोई दिल आरजू और क्या

ये रातें, ये मौसम, नदी का किनारा
ये चंचल हवा

कसम है तुम्हें, तुम अगर मुझ से रूठे
कसम है तुम्हें, तुम अगर मुझ से रूठे
रहे सांस जब तक ये बंधन ना टूटे

तुम्हें दिल दिया है, ये वादा किया है
सनम मैं तुम्हारी रहूंगी सदा

ये रातें, ये मौसम, नदी का किनारा
ये चंचल हवा
कहा दो दिलों ने
के मिलकर कभी हम ना होंगे जुदा

ये रातें ये मौसम गीत की जानकारी

ये रातें ये मौसम फिल्म दिल्ली का ठग का एक गीत है। इस गीत को किशोर कुमार, आशा भोंसले ने गाया है। गीत के बोल शैलेन्द्र ने लिखे हैं और संगीत रवि ने दिया है। गीत का निर्देशन एस.डी. नारंग ने किया है और निर्माण एस.डी. नारंग ने सरेगामा लेबल के अंतर्गत किया है। इस गीत में किशोर कुमार और नूतन नजर आते हैं।

ये रातें ये मौसम गीत पर अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  • "ये रातें ये मौसम" गीत किसने गाया है?
    "ये रातें ये मौसम" गीत किशोर कुमार, आशा भोंसले ने गाया है।
  • "ये रातें ये मौसम" गीत किस फिल्म से है?
    "ये रातें ये मौसम" गीत दिल्ली का ठग फिल्म से है।
  • "ये रातें ये मौसम" गीत के बोल किसने लिखे हैं?
    "ये रातें ये मौसम" गीत के बोल शैलेन्द्र ने लिखे हैं।
  • "ये रातें ये मौसम" गीत का संगीत किसने दिया है?
    "ये रातें ये मौसम" गीत का संगीत रवि ने दिया है।
  • "ये रातें ये मौसम" गीत में कौन अभिनेता और अभिनेत्री हैं?
    "ये रातें ये मौसम" गीत में किशोर कुमार और नूतन नजर आते हैं।

Added by

Ayushi

SHARE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

VIDEO

Now playing