Now playing

ये आईना है या तू है
जो रोज़ मुझको संवारे
इतना लगी सोचने क्यों
मैं आजकल तेरे बारे में

तू झील खामोशियों की
लफ़्ज़ों की मैं तो लहर हूँ
एहसास की तू है दुनिया
छोटा सा मैं एक शहर हूं

ये आईना है या तू है
जो रोज़ मुझको संवारे

खुद से है अगर तू बेखबर बेखबर
रख लूं मैं तेरा ख्याल क्या
चुपके-चुपके तू नज़र में उतर
सपनों में लूं मैं संभल क्या
सपनों में लूं मैं संभल क्या

मैं दौड़ के पास आऊं
तू नींद में जो पुकारे
मैं रेत हूं तू है दरिया
बैठी हूं तेरे किनारे

ये आईना है या तू है
जो रोज़ मुझको संवारे

तन्हा है अगर तेरा सफ़र हमसफ़र
तन्हाई का मैं जवाब हूं
होगा मेरा भी असर तू अगर
पढ़ ले मैं तेरी किताब हूं
पढ़ ले मैं तेरी किताब हूं

सीने पे मुझको सजा के
जो रात सारी गुज़ारे
तो मैं सवेरे से कह दूं
मेरे शहर तू ना आ रे

ये आईना है या तू है
जो रोज़ मुझको संवारे

ये आईना गीत की जानकारी

ये आईना फिल्म कबीर सिंह का एक गीत है। इस गीत को कबीर सिंह ने गाया है। गीत के बोल इरशाद कामिल ने लिखे हैं और संगीत अमाल मलिक ने दिया है। गीत का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया है और निर्माण भूषण कुमार, मुराद खेतानी ने टी-सीरीज लेबल के अंतर्गत किया है। इस गीत में शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी नजर आते हैं।

ये आईना गीत पर अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  • "ये आईना" गीत किसने गाया है?
    "ये आईना" गीत कबीर सिंह ने गाया है।
  • "ये आईना" गीत किस फिल्म से है?
    "ये आईना" गीत कबीर सिंह फिल्म से है।
  • "ये आईना" गीत के बोल किसने लिखे हैं?
    "ये आईना" गीत के बोल इरशाद कामिल ने लिखे हैं।
  • "ये आईना" गीत का संगीत किसने दिया है?
    "ये आईना" गीत का संगीत अमाल मलिक ने दिया है।
  • "ये आईना" गीत में कौन अभिनेता और अभिनेत्री हैं?
    "ये आईना" गीत में शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी नजर आते हैं।

Added by

Ayushi

SHARE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

VIDEO

Now playing