Now playing

हम चीज़ हैं बड़े काम की, यारम
हमें काम पे रख लो कभी, यारम
हम चीज़ हैं बड़े काम की, यारम

हो सूरज से पहले जगाएंगे
और अखबार की सब सुरखियां हम गुनगुनाएंगे
पेश करेंगे गर्म चाय फिर
कोई खबर आई ना पसंद तो, ख़त्म कर देंगे

हो मुंह खुली जम्हाई पे
हम बजाएँ चुटकियाँ
धूप ना तुम को लगे
खोल देंगे छतरियां
पीछे पीछे दिन भर
घर दफ्तर में ले के चलेंगे हम

तुम्हारी फाइलें, तुम्हारी डायरी
गाड़ी की चाबियाँ, तुम्हारी आँखें
तुम्हारा लैपटॉप, तुम्हारी टोपी, फ़ोन
और अपना दिल, कंवारा दिल
प्यार में हारा बेचारा दिल
और अपना दिल, कंवारा दिल
प्यार में हारा, बेचारा दिल...

ये कहने में कुछ जोखिम है, याराम!
नाराज़ ना हो, इश्क है. याराम!

हो रात सवेरे, शाम या दोपहर
बंद आँखों में ले के तुम्हें उंघा करेंगे हम
ताकीये चादर महके रहते हैं
जो तुम गये
तुम्हारी खुशबू सूंघा करेंगे हम
ओ.. जुल्फ में फंसी हुई खोल देंगे बालियां
कान खिंच जाए आगर
खा लें मीठी गालियां
चुनते चले जोड़ों के निशान
कि उन पर और न पाँव पड़े

तुम्हारी धड़कनें, तुम्हारा दिल सुने
तुम्हारी साँस सुने, लगी कम्पकपि
ना गजरे बुने, जूही मोगरा तो कभी दिल
हमारा दिल, प्यार में हारा बेचारा दिल
हमारा दिल, हमारा दिल
प्यार में हारा
बेचारा दिल…

यारम गीत की जानकारी

यारम फिल्म एक थी डायन का एक गीत है। इस गीत को सुनिधि चौहान, क्लिंटन सेरेजो ने गाया है। गीत के बोल गुलजार ने लिखे हैं और संगीत विशाल भारद्वाज ने दिया है। गीत का निर्देशन कन्नन अय्यर ने किया है और निर्माण एकता कपूर, शोभा कपूर, विशाल भारद्वाज ने सोनी म्यूजिक इंडिया लेबल के अंतर्गत किया है। इस गीत में इमरान हाशमी और कोंकणा सेन शर्मा, हुमा कुरेशी... नजर आते हैं।

यारम गीत पर अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  • "यारम" गीत किसने गाया है?
    "यारम" गीत सुनिधि चौहान, क्लिंटन सेरेजो ने गाया है।
  • "यारम" गीत किस फिल्म से है?
    "यारम" गीत एक थी डायन फिल्म से है।
  • "यारम" गीत के बोल किसने लिखे हैं?
    "यारम" गीत के बोल गुलजार ने लिखे हैं।
  • "यारम" गीत का संगीत किसने दिया है?
    "यारम" गीत का संगीत विशाल भारद्वाज ने दिया है।
  • "यारम" गीत में कौन अभिनेता और अभिनेत्री हैं?
    "यारम" गीत में इमरान हाशमी और कोंकणा सेन शर्मा, हुमा कुरेशी... नजर आते हैं।

Added by

Ayushi

SHARE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

VIDEO

Now playing