Now playing

तेरी मेरी आँखों ने
मिलके जो ख्वाब बने
वो बड़े प्यारे थे
तेरे मेरे पांव चले
मिलके के दो जोड़े कहानी
तारे ही तारे थे

सारी बातें मुझे याद हैं
वो चाँद रातें मुझे याद हैं

मुझे भी तेरे हाथों की नर्मियाँ याद हैं
वो मासूम प्यारी सी बेशर्मियाँ याद हैं
याद है सब मुझे याद है
सारी बातें मुझे याद हैं

याद है सब मुझे याद है
सारी बातें मुझे याद हैं

याद है तुमको वो बरसातें?
जब मिलके हम भीगे थे
क्यों अंदर से आंच उठी
जब बाहर से हम गइले थे

कैसी थी वो बेफिक्री
गुजरी...फिर भी ना गुजरी
ऐसी शामें मुझे याद हैं
ऐसी बातें मुझे याद हैं

कोई जान के जान से तो गुज़रता नहीं
कभी अपनी मर्जी से कोई बिछड़ता नहीं

याद है सब मुझे याद है
सारी बातें मुझे याद हैं

याद है सब मुझे याद है
सारी बातें मुझे याद हैं

ओह…

काँधे पे सर रख के तेरे
सोयी थी मैं कितनी देर
ढूंढ रही थी दुनिया मुझको
खोयी थी मैं कितनी देर

कैसी थी वो बेफिक्री
गुजरी...फिर भी ना गुजरी
सारी शामें मुझे याद हैं
सारी बातें मुझे याद हैं

जो होठों से ना कह सका
हर्फ़ वो भी तो है
जो आँखों से ना बेह सका
दर्द वो भी तो है...
(हार्फ = एक अक्षर/शब्द)

याद है सब मुझे याद है
सारी बातें मुझे याद हैं

याद है सब मुझे याद है
सारी बातें मुझे याद हैं

याद है गीत की जानकारी

याद है फिल्म अय्यारी का एक गीत है। इस गीत को अंकित तिवारी, पलक मुछाल ने गाया है। गीत के बोल मनोज मुंतशिर ने लिखे हैं और संगीत रोचक कोहली ने दिया है। गीत का निर्देशन नीरज पांडे ने किया है और निर्माण शीतल भाटिया, धवल गाड़ा, अक्षय जयंतीलाल गाड़ा (फ्राइडे फिल्मवर्क्स, प्लान सी ने जी म्यूजिक कंपनी लेबल के अंतर्गत किया है। इस गीत में सिद्धार्थ मल्होत्रा, मनोज बाजपेयी और रकुल प्रीत सिंह नजर आते हैं।

याद है गीत पर अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  • "याद है" गीत किसने गाया है?
    "याद है" गीत अंकित तिवारी, पलक मुछाल ने गाया है।
  • "याद है" गीत किस फिल्म से है?
    "याद है" गीत अय्यारी फिल्म से है।
  • "याद है" गीत के बोल किसने लिखे हैं?
    "याद है" गीत के बोल मनोज मुंतशिर ने लिखे हैं।
  • "याद है" गीत का संगीत किसने दिया है?
    "याद है" गीत का संगीत रोचक कोहली ने दिया है।
  • "याद है" गीत में कौन अभिनेता और अभिनेत्री हैं?
    "याद है" गीत में सिद्धार्थ मल्होत्रा, मनोज बाजपेयी और रकुल प्रीत सिंह नजर आते हैं।

Added by

Ayushi

SHARE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

VIDEO

Now playing