Now playing

ये पल गुजर गया तेरे बिना
इक और दिन ढला तेरे बिना
आगे निकल गया रास्ता मेरा
जब दिल ठहर गया तेरे बिना...

अब होता है सवेरा
शाम से भी सांवला
तुझसे यादों के अलावा
कुछ भी तो ना मिला

तेरे साथ ही नींदें भी चली गई
मुझसे मिलने फिर कभी तू ना आया
खाली हाथ ही बरसाते चली गई
कितनी बातें हो गयीं
तू ना आया... तू ना आया...

तू ना आया...

मैं पैगाम देती रही
पर तेरी खबर ना आई
शाम के परिंदे लौट आये
मगर मेरे आँगन में आई तन्हाई
साथ चलना था जी भर
तू छोड़ आया उधर

अब तो क़िस्सा हो गया है
मिलना तेरा मेरा
क्या जीने का मतलब हाय
सांस लेना रह गया

तेरे साथ ही नींदें भी चली गई
मुझसे मिलने फिर कभी तू ना आया
खाली हाथ ही बरसाते चली गई
कितनी बातें हो गई, तू ना आया...
तू ना आया... तू ना आया...
तू ना आया... तू ना आया...

जब तू मेरे पास था
पास था ये जहाँ
तेरे बिन जो है मेरा
मेरे किस काम का
कैसे भूल गयी
साथ तू भी था मेरे
क्यों मैंने ही ले लिया
दो दिलों का फ़ैसला...

तू ना आया...

तू ना आया गीत की जानकारी

तू ना आया फिल्म तू ना आया का एक गीत है। इस गीत को श्यामोली सांघी ने गाया है। गीत के बोल कुणाल वर्मा ने लिखे हैं और संगीत रवि सिंघल ने दिया है। गीत का निर्देशन हसीन जहां ने किया है और निर्माण टी-सीरीज (भूषण कुमार) ने टी-सीरीज लेबल के अंतर्गत किया है। इस गीत में और श्यामोली सांघी नजर आते हैं।

तू ना आया गीत पर अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  • "तू ना आया" गीत किसने गाया है?
    "तू ना आया" गीत श्यामोली सांघी ने गाया है।
  • "तू ना आया" गीत किस फिल्म से है?
    "तू ना आया" गीत तू ना आया फिल्म से है।
  • "तू ना आया" गीत के बोल किसने लिखे हैं?
    "तू ना आया" गीत के बोल कुणाल वर्मा ने लिखे हैं।
  • "तू ना आया" गीत का संगीत किसने दिया है?
    "तू ना आया" गीत का संगीत रवि सिंघल ने दिया है।
  • "तू ना आया" गीत में कौन अभिनेता और अभिनेत्री हैं?
    "तू ना आया" गीत में और श्यामोली सांघी नजर आते हैं।

Added by

Ayushi

SHARE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

VIDEO

Now playing