Now playing

अरे तू हाय रे, तू हाय रे, बैटरी है
सांसों की तू बिजली
अरे तू हाय रे, तू हाय रे, बैटरी है
डिस्चार्ज ना होना कभी

सूर्य से यांत्रिक सुन्दरिये
तेरे ही करंट से मैं जाग जाऊंगा
दिल में उतर गई डेटा जैसा
अरे मेरे डिजिटल सोनिये

छू लूं तेरे सिलिकॉन गाल कभी
फ़ायरवॉल जैसे रोके बाल कभी
वाईफाई से दुनिया की सैर करें
हूं सुपर-कंडक्टर मैं

अरे तू हाय रे, तू हाय रे, बैटरी है
सांसों की तू बिजली
अरे तू हाय रे, तू हाय रे, बैटरी है
डिस्चार्ज ना होना कभी (x2)

सूर्य से यांत्रिक सुन्दरिये
तेरे ही करंट से मैं जाग जाऊंगा
दिल में उतर गई डेटा जैसे
अरे मेरे डिजिटल सोनिये

वो सेंसर है जिसका जगे एहसास
वो केबल जिसका हो एनर्जी पास
है डिस्क तू और है ड्राइव भी तू
वो सॉफ्टवेयर जिससे बुझे मेरी प्यास

तेरे रैम से सीपीयू धड़के
आ लॉगइन कर ले, बिना पासवर्ड के
(अहा हा हा)
इलेक्ट्रोमैग्नेटिक रिश्ते में
ये प्यार-मोहब्बत कहां से आ गया

अल्फ़ा तू अल्फ़ा शुरूअत मेरी
मेगा ओह मेगा तू ही आखिरी
शून्य से अनंत तक तुम्हें प्यार करता हूं

अरे तू हाय रे, तू हाय रे, बैटरी है
सांसों की तू बिजली
अरे तू हाय रे, तू हाय रे, बैटरी है
डिस्चार्ज ना होना कभी (x2)

सूर्य से यांत्रिक सुन्दरिये
तेरे ही करंट से मैं जगा प्रिये
दिल में उतर गई डेटा जैसा
अरे मेरे डिजिटल सोनिये

छू लूं तेरे सिलिकॉन गाल कभी
फ़ायरवॉल जैसे रोके बाल कभी
वाईफाई से दुनिया की सैर करें
हूं सुपर-कंडक्टर मैं

अरे तू हाय रे, तू हाय रे, बैटरी है
सांसों की तू बिजली
अरे तू हाय रे, तू हाय रे, बैटरी है
डिस्चार्ज ना होना कभी (x2)

तू ही रे गीत की जानकारी

तू ही रे फिल्म 2.0 का एक गीत है। इस गीत को अरमान मलिक, शाशा तिरूपति ने गाया है। गीत के बोल अब्बास टायरवाला ने लिखे हैं और संगीत ए. आर. रहमान ने दिया है। गीत का निर्देशन एस. शंकर ने किया है और निर्माण सुबास्करन अल्लिराजाह ने लाइका म्यूजिक लेबल के अंतर्गत किया है। इस गीत में रजनीकांत, अक्षय कुमार और एमी जैक्सन नजर आते हैं।

तू ही रे गीत पर अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  • "तू ही रे" गीत किसने गाया है?
    "तू ही रे" गीत अरमान मलिक, शाशा तिरूपति ने गाया है।
  • "तू ही रे" गीत किस फिल्म से है?
    "तू ही रे" गीत 2.0 फिल्म से है।
  • "तू ही रे" गीत के बोल किसने लिखे हैं?
    "तू ही रे" गीत के बोल अब्बास टायरवाला ने लिखे हैं।
  • "तू ही रे" गीत का संगीत किसने दिया है?
    "तू ही रे" गीत का संगीत ए. आर. रहमान ने दिया है।
  • "तू ही रे" गीत में कौन अभिनेता और अभिनेत्री हैं?
    "तू ही रे" गीत में रजनीकांत, अक्षय कुमार और एमी जैक्सन नजर आते हैं।

Added by

Ayushi

SHARE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

VIDEO

Now playing