Now playing

हाल-ए-दिल को सुकून चाहिए
दूरी इक आरज़ू चाहिए
जैसे पहले कभी कुछ भी चाहा नहीं
वैसे ही क्यों चाहिए ?

दिल को तेरी
मौजूदगी का एहसास यूँ चाहिए
तू चाहिए, तू चाहिए
शाम-ओ-सुबह तू चाहिए
तू चाहिए, तू चाहिए
हर मर्तबा तू चाहिए

जितनी दफ़ा.. ज़िद्द हो मेरी
उतनी दफ़ा.. हाँ तू चाहिए
वो हो..

कोई और दूजा क्यों मुझे
ना तेरे सिवा चाहिए
हर सफर में मुझे
तू ही रहनुमा चाहिए
जीने को बस मुझे
तू ही मेहरमा चाहिए

हो सीने में अगर तू दर्द है
ना कोई दवा चाहिए
तू लहू की तरह
रागों में रवां चाहिए
अंजाम जो चाहे मेरा
हो आगाज़ यूँ चाहिए

तू चाहिए, तू चाहिए
शाम-ओ-सुबह तू चाहिए
तू चाहिए, तू चाहिए
हर मर्तबा तू चाहिए

जितनी दफ़ा.. ज़िद्द हो मेरी
उतनी दफ़ा.. हाँ तू चाहिए
वो हो..

मेरे ज़ख्मों को तेरी छुअन चाहिए
मेरे शम्मा को तेरी अगन चाहिए
मेरे ख्वाब के आशियाने में तू चाहिए
मैं खोलूं जो आँखें सिरहाने भी तू चाहिए
वो हो..

तू चाहिए गीत की जानकारी

तू चाहिए फिल्म बजरंगी भाईजान का एक गीत है। इस गीत को अतीफ असलम ने गाया है। गीत के बोल क़ौसर मुनिर ने लिखे हैं और संगीत प्रीतम ने दिया है। गीत का निर्देशन कबीर खान ने किया है और निर्माण सलमान खान, रॉकलाइन वेंकटेश ने जी म्यूजिक कंपनी लेबल के अंतर्गत किया है। इस गीत में सलमान खान और करीना कपूर खान नजर आते हैं।

तू चाहिए गीत पर अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  • "तू चाहिए" गीत किसने गाया है?
    "तू चाहिए" गीत अतीफ असलम ने गाया है।
  • "तू चाहिए" गीत किस फिल्म से है?
    "तू चाहिए" गीत बजरंगी भाईजान फिल्म से है।
  • "तू चाहिए" गीत के बोल किसने लिखे हैं?
    "तू चाहिए" गीत के बोल क़ौसर मुनिर ने लिखे हैं।
  • "तू चाहिए" गीत का संगीत किसने दिया है?
    "तू चाहिए" गीत का संगीत प्रीतम ने दिया है।
  • "तू चाहिए" गीत में कौन अभिनेता और अभिनेत्री हैं?
    "तू चाहिए" गीत में सलमान खान और करीना कपूर खान नजर आते हैं।

Added by

Vanshaj Jain

SHARE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

VIDEO

Now playing