Now playing

तेरे बिन मैं देखूं ना सुबह
निगाहों से अभी ये वादा कर लिया
तेरे बिन हो चलना भी सजा
के राहों से अभी ये वादा कर लिया ||2||

सुनो यही जज़्बात है मेरे
ये दिल कहे कि ख्वाहिशें जीने की साथ हैं तेरे
तेरे बिन हो सांसो से जुदा
हवाओ से अभी ये वादा कर लिया

तेरे बिन मैं देखूं ना सुबह
निगाहों से अभी ये वादा कर लिया

तू वो ज़मीन जिस पे मैंने तो अपनी ये दुनिया बसाई है
मैं बिन तेरे अब कहाँ जाऊँगा
तू आसरा है मेरा मैं तो जीता हूं तेरे भरोसे में
मैं बिन तेरे अब ना जी पाऊंगा
मेरी तो ये हर बात तुझ से है
तू ही मेरी है धूप और मेरी बरसात तुझ से है

तेरे बिन ये ना बरसे ये घटा
घटाओं से अभी ये वादा कर लिया
तेरे बिन मैं देखूं ना सुबह
निगाहों से अभी ये वादा कर लिया

जो हाथ में हो तेरा हाथ तो ये लकीरें धड़कती है
जो तू हो जुदा, सब थमा सा लागे
जो तू मेरे पास है तो यकीनन अपने होने पे होता है
तू हो जुदा सब गुम सा लगे

हा तू मेरी आदत में शामिल है
तू मेरे लिए मैं सच कहूं तू इबादत के काबिल है
तेरे बिन ना पूरी हो दुआ
दुआओं से अभी ये वादा कर लिया
तेरे बिन मैं देखूं ना सुबह
निगाहों से अभी ये वादा कर लिया

तेरे बिन मैं देखूं न सुबह गीत की जानकारी

तेरे बिन मैं देखूं न सुबह फिल्म दिल तो बच्चा है जी का एक गीत है। इस गीत को सोनू निगम ने गाया है। गीत के बोल नीलेश मिश्रा ने लिखे हैं और संगीत प्रीतम चक्रवर्ती ने दिया है। गीत का निर्देशन मधुर भंडारकर ने किया है और निर्माण मधुर भंडारकर, कुमार मंगत पाठक ने टी-सीरीज लेबल के अंतर्गत किया है। इस गीत में इमरान हाशमी और श्रद्धा दास नजर आते हैं।

तेरे बिन मैं देखूं न सुबह गीत पर अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  • "तेरे बिन मैं देखूं न सुबह" गीत किसने गाया है?
    "तेरे बिन मैं देखूं न सुबह" गीत सोनू निगम ने गाया है।
  • "तेरे बिन मैं देखूं न सुबह" गीत किस फिल्म से है?
    "तेरे बिन मैं देखूं न सुबह" गीत दिल तो बच्चा है जी फिल्म से है।
  • "तेरे बिन मैं देखूं न सुबह" गीत के बोल किसने लिखे हैं?
    "तेरे बिन मैं देखूं न सुबह" गीत के बोल नीलेश मिश्रा ने लिखे हैं।
  • "तेरे बिन मैं देखूं न सुबह" गीत का संगीत किसने दिया है?
    "तेरे बिन मैं देखूं न सुबह" गीत का संगीत प्रीतम चक्रवर्ती ने दिया है।
  • "तेरे बिन मैं देखूं न सुबह" गीत में कौन अभिनेता और अभिनेत्री हैं?
    "तेरे बिन मैं देखूं न सुबह" गीत में इमरान हाशमी और श्रद्धा दास नजर आते हैं।

Added by

Ayushi

SHARE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

VIDEO

Now playing