Now playing

तेरा जुनून है सर पे चढ़ा
मुझे ना सुकून है करदे रिहा
हाल ये मेरा देख जरा
होश है बाकी मुझमे कहाँ

जीना महौल है अब
तेरा सवाल है अब
दे बता तू जरा
क्या नाम लूं मैं तेरे प्यार का

तू..तू मोहब्बत नहीं है तो क्या
तू.. तुझसे राहत मिले क्यों बता (x2)

हम्म.. तेरे पढूं दिल के वर्क सारे
लिखे मिले.. मेरे ही हक सारे
जो सोचे तू..महसूस हो मुझको
मिट से गए… जैसे फर्क सारे

दिल में कहीं पे
एक डर सा लगा है
मुझसे भी ज्यादा
कोई तुमको ना चाहे...

मुझसे ना छीने प्यार मेरा
मुझे ना सुकून है, करदे रिहा
हाल ये मेरा देख जरा
होश है बाकी मुझमे कहाँ

जीना मुहाल है अब [मुहाल=मुश्किल]
तेरा सवाल है अब
दे बता तू जरा
क्या नाम लूं मैं तेरे प्यार का

तू..तू मोहब्बत नहीं है तो क्या
तू.. तुझसे राहत मिले क्यों बता (x2)

तू ही वजह है, है मेरे जीने की
तू चैन है, बेचैन सीने की
फिर दर्द क्यों, है इस कदर मुझको
तू जो मेरा.. फिर क्यों फिकर मुझको

कोई तारिका मेरे दिल को सिखा दे
कैसे जिऊं मैं तेरे बिन ये बता दे

सांस चले ना तेरे बिना
मुझे ना सुकून है करदे रिहा
हाल ये मेरा देख जरा
होश है बाकी मुझमे कहाँ..

जीना महौल है अब
तेरा सवाल है अब
दे बता तू जरा
क्या नाम लूं मैं तेरे प्यार का

तू..तू मोहब्बत नहीं है तो क्या
तू.. तुझसे राहत मिले क्यों बता (x2)

तेरा जुनून गीत की जानकारी

तेरा जुनून फिल्म मशीन का एक गीत है। इस गीत को जुबिन नौटियाल ने गाया है। गीत के बोल अराफात महमूद ने लिखे हैं और संगीत तनिष्क बागची ने दिया है। गीत का निर्देशन अब्बास-मस्तान ने किया है और निर्माण हरेश पटेल ने टी-सीरीज लेबल के अंतर्गत किया है। इस गीत में मुस्तफा बर्मावाला और कियारा आडवाणी नजर आते हैं।

तेरा जुनून गीत पर अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  • "तेरा जुनून" गीत किसने गाया है?
    "तेरा जुनून" गीत जुबिन नौटियाल ने गाया है।
  • "तेरा जुनून" गीत किस फिल्म से है?
    "तेरा जुनून" गीत मशीन फिल्म से है।
  • "तेरा जुनून" गीत के बोल किसने लिखे हैं?
    "तेरा जुनून" गीत के बोल अराफात महमूद ने लिखे हैं।
  • "तेरा जुनून" गीत का संगीत किसने दिया है?
    "तेरा जुनून" गीत का संगीत तनिष्क बागची ने दिया है।
  • "तेरा जुनून" गीत में कौन अभिनेता और अभिनेत्री हैं?
    "तेरा जुनून" गीत में मुस्तफा बर्मावाला और कियारा आडवाणी नजर आते हैं।

Added by

Ayushi

SHARE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

VIDEO

Now playing