Now playing

प्रीत तेरी सर चढ़ी है हौले हौले
सुबह की चाय में अदरक जैसे घोले

प्रीत तेरी सर चढ़ी है हौले हौले
सुबह की चाय में अदरक जैसे घोले

सर्दी में जैसे धूप का
यूं करूं तेरा इंतजार
चलूं चांद पे हो तेरे संग सवार
सुबह की ट्रेन, प्यार तेरा सुबह की ट्रेन
जागूं सारी रैन प्यार तेरा सुबह की ट्रेन
सुबह की ट्रेन, प्यार तेरा सुबह की ट्रेन

आ…

सूरज से पहले निकल पड़े
दुनिया चाहे जल मरे...
सूरज से पहले निकल पड़े ओ...
दुनिया चाहे जल मरे

छुक छुक सा दिल करे
रुक रुक के ये बढ़े
छुक छुक सा दिल करे
रुक रुक के ये बढ़े

कभी धड़कन भी बनी तूफान मेल
सुबह की ट्रेन, प्यार तेरा सुबह की ट्रेन
ना नींद ना चैन
प्यार तेरा सुबह की ट्रेन
सुबह की ट्रेन, प्यार तेरा सुबह की ट्रेन

सर्द हवाओं में जैसे कोयले की आंच तू
ओस से भीगा जो कोहरे का कांच तू
सर्द हवाओं में जैसे कोयले की आंच तू..
ओस से भीगा जो कोहरे का कांच तू

भीना-भीना सा तू धुआं
झीना झना ये मन हुआ
भीना-भीना सा तू धुआं
झीना झना ये मन हुआ

तू इंजन मैं हूं जैसी तेरी रेल
सुबह की ट्रेन, प्यार तेरा सुबह की ट्रेन
राहें देखें नैन प्यार तेरा सुबह की ट्रेन
सुबह की ट्रेन, प्यार तेरा सुबह की ट्रेन

सुबह की ट्रेन गीत की जानकारी

सुबह की ट्रेन फिल्म टॉयलेट: एक प्रेम कथा का एक गीत है। इस गीत को सचेत टंडन, परंपरा ठाकुर ने गाया है। गीत के बोल सिद्धार्थ सिंह, गरिमा वहल ने लिखे हैं और संगीत सचेत-परंपरा ने दिया है। गीत का निर्देशन श्री नारायण सिंह ने किया है और निर्माण ने टी-सीरीज़ लेबल के अंतर्गत किया है। इस गीत में अक्षय कुमार, भूमि पेडनेकर और नजर आते हैं।

सुबह की ट्रेन गीत पर अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  • "सुबह की ट्रेन" गीत किसने गाया है? "सुबह की ट्रेन" गीत सचेत टंडन, परंपरा ठाकुर ने गाया है।
  • "सुबह की ट्रेन" गीत किस फिल्म से है? "सुबह की ट्रेन" गीत टॉयलेट: एक प्रेम कथा फिल्म से है।
  • "सुबह की ट्रेन" गीत के बोल किसने लिखे हैं? "सुबह की ट्रेन" गीत के बोल सिद्धार्थ सिंह, गरिमा वहल ने लिखे हैं।
  • "सुबह की ट्रेन" गीत का संगीत किसने दिया है? "सुबह की ट्रेन" गीत का संगीत सचेत-परंपरा ने दिया है।
  • "सुबह की ट्रेन" गीत में कौन अभिनेता और अभिनेत्री हैं? "सुबह की ट्रेन" गीत में अक्षय कुमार, भूमि पेडनेकर और नजर आते हैं।

Added by

Ayushi

SHARE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

VIDEO

Now playing