Now playing

अपना है सच है कि जादू है
हां जाने क्या है
बहता समय एक पल को
यहीं थाम गया है

लगता है लिखा
तू है मेरे लिए
और मुझे भी तेरा होना ही था

कितने दिन थे ये मंतर सा
जीना हर पल था दुभर सा
कल जीवन था सूना सूना
सुख का बादल अब है बरसा

जैसे पंछी अम्बर पाए
जैसे नदिया सागर पाए
ऐसे मैंने तुमको पाया
जैसे राधा गिरधर पायें

लगता है लिखा
तू है मेरे लिए
और मुझे भी तेरा होना ही था

जागी आशा कब की सोयी
तुम हो मैं हूँ, और ना कोई
दूर कहीं पर अपना हो घर
सोचूं मैं ये खोयी खोयी

कहने को जो मेरा मन है
अब वो तेरा सिंहासन
तेरा पहरा इन सांसों पर
तेरी जोगन ये धड़कन है

लगता है लिखा
तू है मेरे लिए
और मुझे भी तेरा होना ही था

सपना है सच है गीत की जानकारी

सपना है सच है फिल्म पानीपत का एक गीत है। इस गीत को अभय जोधपुरकर, श्रेया घोषाल ने गाया है। गीत के बोल जावेद अख्तर ने लिखे हैं और संगीत अजय-अतुल ने दिया है। गीत का निर्देशन आशुतोष गोवारिकर ने किया है और निर्माण सुनीता गोवारिकर, रोहित शेलातकर ने ज़ी म्यूजिक कंपनी लेबल के अंतर्गत किया है। इस गीत में अर्जुन कपूर और कृति सेनन नजर आते हैं।

सपना है सच है गीत पर अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  • "सपना है सच है" गीत किसने गाया है?
    "सपना है सच है" गीत अभय जोधपुरकर, श्रेया घोषाल ने गाया है।
  • "सपना है सच है" गीत किस फिल्म से है?
    "सपना है सच है" गीत पानीपत फिल्म से है।
  • "सपना है सच है" गीत के बोल किसने लिखे हैं?
    "सपना है सच है" गीत के बोल जावेद अख्तर ने लिखे हैं।
  • "सपना है सच है" गीत का संगीत किसने दिया है?
    "सपना है सच है" गीत का संगीत अजय-अतुल ने दिया है।
  • "सपना है सच है" गीत में कौन अभिनेता और अभिनेत्री हैं?
    "सपना है सच है" गीत में अर्जुन कपूर और कृति सेनन नजर आते हैं।

Added by

Ayushi

SHARE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

VIDEO

Now playing