Now playing

आज गली-गली अवध सजायेंगे
आज पग-पग पलक बिछाएंगे
ओह, आज गली-गली अवध सजाएंगे
आज पग-पग पलक बिछाएंगे
आज सूखे हुए पेड़ फ़ल जायेंगे
नैना भीगे-भीगे जायेंगी
कैसी ख़ुशी ये छुपाएं, राम आएंगे
कुछ समझ ना पाएं
कहाँ फूल बिछायें, राम आयेंगे
नैना भीगे-भीगे जायेंगी
कैसी ख़ुशी ये छुपाएं, राम आएंगे
कुछ समझ ना पाएं
कहाँ फूल बिछायें, राम आयेंगे
सरजू जल-थल, जल-थल रोयी
जिस दिन राघव हुए पराये
ओह, बिरहा के सौ पर्वत पिघल
हे रघुराई, तब तुम आये
ये वही क्षण है निरंजन
जिसको दशरथ देख ना पाए
सात जन्मों के दुःख कट जायेंगे
आज सरजू के जैसे मुस्कुराएँगे
मोर नाचेंगे, पपीहे आज गाएँगे
आज दसों ये दिशाएँ
जैसा शगुन मनाएंगे, राम आएंगे
नैना भीगे-भीगे जायेंगी
कैसी ख़ुशी ये छुपाएं, राम आएंगे
कभी ढोल बजाएं
कभी द्वार सजायें, राम आयेंगे
कुछ समझ ना पाएं
कहां दीप जलाएं, राम आएंगे
जाके आसमानों से तारे मांग लाएंगे
कौशल्या के लल्ला जी, तुम्हीं पे सब लुटायेंगे
14 साल जो रोके, वो आंसू अब छोड़ेंगे
अवध में राम आएंगे, हमारे राम आएंगे
नील-गगन से सांवले, कोटि सूर्य सा तेज
नारायण तज आये हैं शेषनाग की सेज पर
"राघव, राघव" युग-युग से दिन-रैन करते
आज प्रभु ने दरस दिया, धन्य हुए हैं नैन
नतमस्तक हैं तीन लोक
और सुर-नर करें प्रणाम
एक चंद्रमा, एक सूर्य
एक जगत में राम
एक जगत में राम
आज दसों ये दिशाएँ
जैसा शगुन मनाएंगे, राम आएंगे
नैना भीगे-भीगे जायेंगी
कैसी ख़ुशी ये छुपाएं, राम आएंगे
कभी ढोल बजायें
कभी द्वार सजायें, राम आयेंगे
कुछ समझ ना पाएं
कहां दीप जलाएं, राम आएंगे

राम आएंगे गीत की जानकारी

राम आएंगे फिल्म सिंगल (भक्तिपूर्ण) का एक गीत है। इस गीत को विशाल मिश्रा ने गाया है। गीत के बोल मनोज मुंतशिर ने लिखे हैं और संगीत पायल देव ने दिया है। गीत का निर्देशन ने किया है और निर्माण टी-सीरीज (भूषण कुमार) ने टी-सीरीज लेबल के अंतर्गत किया है। इस गीत में और नजर आते हैं।

राम आएंगे गीत पर अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  • "राम आएंगे" गीत किसने गाया है?
    "राम आएंगे" गीत विशाल मिश्रा ने गाया है।
  • "राम आएंगे" गीत किस फिल्म से है?
    "राम आएंगे" गीत सिंगल (भक्तिपूर्ण) फिल्म से है।
  • "राम आएंगे" गीत के बोल किसने लिखे हैं?
    "राम आएंगे" गीत के बोल मनोज मुंतशिर ने लिखे हैं।
  • "राम आएंगे" गीत का संगीत किसने दिया है?
    "राम आएंगे" गीत का संगीत पायल देव ने दिया है।
  • "राम आएंगे" गीत में कौन अभिनेता और अभिनेत्री हैं?
    "राम आएंगे" गीत में और नजर आते हैं।

Added by

Ayushi

SHARE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

VIDEO

Now playing