Now playing

राज़ आँखें तेरी
सब बयां कर रही
सुन रहा दिल तेरी खामोशियाँ

कुछ कहो ना सुनो
पास मेरे रहो
इश्क की कैसी है ये गहराइयां

साया भी जिस्म से
होता है क्या जुदा
जितनी भी ज़ोर की हो आंधियाँ

राज़ आँखें तेरी
सब बयां कर रही
सुन रहा दिल तेरी खामोशियाँ

जीने का तू सहारा
तू ही रोशनी
कहता है हर सितारा
मेरी तू चांदनी

हम जुदा हो जाएं ऐसा मुमकिन नहीं
धूप हो तुम मेरी
छाँव भी हो तुम ही
पास हो तो दूर है तन्हाइयाँ

मैं चलूंगा मुश्किलों मैं
साया बन तेरा
इस जहां में, उस जहां में
बस एक तू मेरा
खुशबुओं से तेरी महके जिस्म मेरा

रात आएगी तो मैं सुबह लाऊंगा
मौत आएगी तो लड़ जाऊंगा

साया भी जिस्म से
होता है क्या जुदा
जितनी भी ज़ोर की हो आंधियाँ

कुछ कहो ना सुनो
पास मेरे रहो
इश्क की कैसी है ये गहराइयां

राज़ आँखें तेरी गीत की जानकारी

राज़ आँखें तेरी फिल्म राज रीबूट का एक गीत है। इस गीत को अरिजीत सिंह ने गाया है। गीत के बोल रश्मि विराग ने लिखे हैं और संगीत जीत गांगुली ने दिया है। गीत का निर्देशन विक्रम भट्ट ने किया है और निर्माण भूषण कुमार, मुकेश भट्ट, महेश भट्ट ने टी-सीरीज़ लेबल के अंतर्गत किया है। इस गीत में इमरान हाशमी और कृति खरबंदा नजर आते हैं।

राज़ आँखें तेरी गीत पर अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  • "राज़ आँखें तेरी" गीत किसने गाया है?
    "राज़ आँखें तेरी" गीत अरिजीत सिंह ने गाया है।
  • "राज़ आँखें तेरी" गीत किस फिल्म से है?
    "राज़ आँखें तेरी" गीत राज रीबूट फिल्म से है।
  • "राज़ आँखें तेरी" गीत के बोल किसने लिखे हैं?
    "राज़ आँखें तेरी" गीत के बोल रश्मि विराग ने लिखे हैं।
  • "राज़ आँखें तेरी" गीत का संगीत किसने दिया है?
    "राज़ आँखें तेरी" गीत का संगीत जीत गांगुली ने दिया है।
  • "राज़ आँखें तेरी" गीत में कौन अभिनेता और अभिनेत्री हैं?
    "राज़ आँखें तेरी" गीत में इमरान हाशमी और कृति खरबंदा नजर आते हैं।

Added by

Ayushi

SHARE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

VIDEO

Now playing