Now playing

तुझसे किया है दिल ने बयान
किया निगाहों को ज़ुबान
वादा वफ़ा का किया

तुझसे लिया है खुद को मिला
लिया दुआओं का सिला
जीने का सपना लिया...

दिल के मकान में
तू महमान रहा, रहा
आँखों की ज़ुबान
करे है बयान कहा अनकहा...

कुछ तो है तुझसे राब्ता
कुछ तो है तुझसे राब्ता
क्यों है ये कैसा है ये तू बता
कुछ तो है तुझसे राब्ता

हम्म.. मेहरबानी जाते-जाते मुझसे हो गया
गुज़रता सा लम्हा एक दामन भर गया
तेरा नज़ारा मिला, रोशन सितारा मिला
तक़दीर का जैसा कोई इशारा मिला

तेरा एहसान लगे है जहां में खिला
हाँ खिला..
सपनों में मेरे तेरा ही निशान मिला
हाँ मिला...

कुछ तो है तुझसे राब्ता
कुछ तो है तुझसे राब्ता
क्यों है ये कैसा है ये तू बता
कुछ तो है तुझसे राब्ता

हद से ज़्यादा मोहब्बत होती है जो
कहते हैं कि इबादत होती है वो

कुसूर है या कोई ये फितूर है
क्यों लगे सब कुछ अँधेरा है
बस ये ही नूर है (x2)

जो भी है मंजूर है..

कुछ तो है तुझसे राब्ता
कुछ तो है तुझसे राब्ता
क्यों है ये कैसा है ये तू बता
कुछ तो है तुझसे राब्ता (x2)

ना जाने क्या पता...

राबता (शीर्षक गीत) गीत की जानकारी

राबता (शीर्षक गीत) फिल्म राबता का एक गीत है। इस गीत को अरिजीत सिंह, निखिता गांधी ने गाया है। गीत के बोल इरशाद कामिल, अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं और संगीत प्रीतम ने दिया है। गीत का निर्देशन दिनेश विजान ने किया है और निर्माण प्रीतम ने लेबल के अंतर्गत किया है। इस गीत में सुशांत सिंह राजपूत, कृति सेनन और दीपिका पादुकोण नजर आते हैं।

राबता (शीर्षक गीत) गीत पर अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  • "राबता (शीर्षक गीत)" गीत किसने गाया है? "राबता (शीर्षक गीत)" गीत अरिजीत सिंह, निखिता गांधी ने गाया है।
  • "राबता (शीर्षक गीत)" गीत किस फिल्म से है? "राबता (शीर्षक गीत)" गीत राबता फिल्म से है।
  • "राबता (शीर्षक गीत)" गीत के बोल किसने लिखे हैं? "राबता (शीर्षक गीत)" गीत के बोल इरशाद कामिल, अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं।
  • "राबता (शीर्षक गीत)" गीत का संगीत किसने दिया है? "राबता (शीर्षक गीत)" गीत का संगीत प्रीतम ने दिया है।
  • "राबता (शीर्षक गीत)" गीत में कौन अभिनेता और अभिनेत्री हैं? "राबता (शीर्षक गीत)" गीत में सुशांत सिंह राजपूत, कृति सेनन और दीपिका पादुकोण नजर आते हैं।

Added by

Ayushi

SHARE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

VIDEO

Now playing