Now playing

ना मैंने कुछ कहा है
ना उसने कुछ सुना है
ये ख्वाब तो अकेला
मेरी आँखों ने बुना है

तड़प है सिर्फ मेरी
गुरुर बस मेरा है
नहीं वो इसमें शामिल है
कसूर बस मेरा है

तो क्या हुआ जो हाल
वो मेरा नहीं समझता

मेरा प्यार एक तरफ़ा
मेरा प्यार एक तरफ़ा
ये बहार एक तरफा
मेरा प्यार एक तरफ़ा

कभी दिन है धुँधले धुँधले
कभी धूप जैसी रातें
कोई सरफिरा ही समझे
ये सरफिरी सी बातें

कई तौफ़े और दुआएँ
मैं फ़िज़ूल भेजती हूं
उसकी तरफ से खुद को
मैं फूल भेजती हूं

अजीब सा नशा है ये
नशा नहीं उतरता

मेरा प्यार एक तरफ़ा
मेरा प्यार एक तरफ़ा
ये बहार एक तरफा
मेरा प्यार एक तरफ़ा

अभी कल ही तो मिली थी
ख्वाबों के मोड़ पर वो
भीगा था रात भर मैं
बरसी थी रात भर वो

जादू है एक ऐसा
जो मैं ही जानता हूं
उसको छुये बिना भी
उसका गले लगा हूं

अब उसके बिन ना एक दोस्त
मेरा कभी गुज़रता

मेरा प्यार एक तरफ़ा
मेरा प्यार एक तरफ़ा
ये बहार एक तरफा
मेरा प्यार एक तरफ़ा

जिस्म का फ़ासला दिलों की दूरी तो नहीं
पहली मोहब्बत आख़िरी हो ये ज़रूरी तो नहीं

प्यार एक तरफा गीत की जानकारी

प्यार एक तरफा फिल्म इंडिपेंडेंट (नॉन-फिल्मी सिंगल) का एक गीत है। इस गीत को अमाल मलिक, श्रेया घोषाल ने गाया है। गीत के बोल मनोज मुंतशिर ने लिखे हैं और संगीत अमाल मलिक ने दिया है। गीत का निर्देशन रे हान पाटनी ने किया है और निर्माण अमाल मलिक (अमाल मलिक म्यूजिक / इंडी रिलीज) ने यूनिवर्सल म्यूजिक इंडिया लेबल के अंतर्गत किया है। इस गीत में जैस्मीन भसीन, अमाल मलिक और जैस्मीन भसीन नजर आते हैं।

प्यार एक तरफा गीत पर अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  • "प्यार एक तरफा" गीत किसने गाया है?
    "प्यार एक तरफा" गीत अमाल मलिक, श्रेया घोषाल ने गाया है।
  • "प्यार एक तरफा" गीत किस फिल्म से है?
    "प्यार एक तरफा" गीत इंडिपेंडेंट (नॉन-फिल्मी सिंगल) फिल्म से है।
  • "प्यार एक तरफा" गीत के बोल किसने लिखे हैं?
    "प्यार एक तरफा" गीत के बोल मनोज मुंतशिर ने लिखे हैं।
  • "प्यार एक तरफा" गीत का संगीत किसने दिया है?
    "प्यार एक तरफा" गीत का संगीत अमाल मलिक ने दिया है।
  • "प्यार एक तरफा" गीत में कौन अभिनेता और अभिनेत्री हैं?
    "प्यार एक तरफा" गीत में जैस्मीन भसीन, अमाल मलिक और जैस्मीन भसीन नजर आते हैं।

Added by

Ayushi

SHARE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

VIDEO

Now playing