Now playing

सुबह की धूप पर इसी की दस्तखत है
इसकी रोशनी उड़ी जो हर तरफ है
ये लम्हों की कुवे में रोज़ झाँकती है
ये जाके वक्त से हिसाब मांगती है
ये पानी है ये आग है
ये खुदी लिखी किताब है
प्यार की खुराफात सी है पीकू!
सुबह की धूप पर इसी की दस्तखत है

पन्ना सांसों का पलटे
और लिखे उनके मन की बात रे
लेना इसको क्या किस से
इसको तो भये खुदका साथ रे
उह ओह.. बारिश की बूंद जैसी
सर्दी की धुन्ध जैसी
कैसी पहेली इसका हल ना मिले

कभी ये आसमां उतारती है नीचे
कभी ये भागे ऐसे बादलों के पीछे
इसे हर दर्द घूंट जाने का नशा है
करो जो आये जी में इसका फ़लसफ़ा है

ये पानी है ये आग है
ये खुदी लिखी किताब है
ये प्यार की खुराफात सी है पीकू!

मोड राहों के चेहरे
इसको जाना होता है जिसकी ओर है
ऐसे सरगम ​​सुनाएं
खुद इसके सुर हैं इसके राग रे
उह ओह.. रूठे तो मिर्ची जैसी
हंसदे तो चीनी जैसी
कैसी पहेली इसका हल ना मिले

सुबह की धूप पर इसी की दस्तखत है
इसकी रोशनी उड़ी जो हर तरफ है
ये लम्हों की कुवे में रोज़ झाँकती है
ये जाके वक्त से हिसाब मांगती है

ये पानी है ये आग है
ये खुदी लिखी किताब है
प्यार की खुराफात सी है पीकू!
सुबह की धूप पर इसी की दस्तखत है

पीकू टाइटल ट्रैक गीत की जानकारी

पीकू टाइटल ट्रैक फिल्म पीकू का एक गीत है। इस गीत को सुनिधि चौहान ने गाया है। गीत के बोल अनुपम रॉय ने लिखे हैं और संगीत अनुपम रॉय ने दिया है। गीत का निर्देशन शूजीत सरकार ने किया है और निर्माण एन. पी. सिंह, रोनी लाहिड़ी, स्नेहा रजनी ने ज़ी म्यूज़िक कंपनी लेबल के अंतर्गत किया है। इस गीत में अमिताभ बच्चन, इरफ़ान खान और दीपिका पादुकोन नजर आते हैं।

पीकू टाइटल ट्रैक गीत पर अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  • "पीकू टाइटल ट्रैक" गीत किसने गाया है?
    "पीकू टाइटल ट्रैक" गीत सुनिधि चौहान ने गाया है।
  • "पीकू टाइटल ट्रैक" गीत किस फिल्म से है?
    "पीकू टाइटल ट्रैक" गीत पीकू फिल्म से है।
  • "पीकू टाइटल ट्रैक" गीत के बोल किसने लिखे हैं?
    "पीकू टाइटल ट्रैक" गीत के बोल अनुपम रॉय ने लिखे हैं।
  • "पीकू टाइटल ट्रैक" गीत का संगीत किसने दिया है?
    "पीकू टाइटल ट्रैक" गीत का संगीत अनुपम रॉय ने दिया है।
  • "पीकू टाइटल ट्रैक" गीत में कौन अभिनेता और अभिनेत्री हैं?
    "पीकू टाइटल ट्रैक" गीत में अमिताभ बच्चन, इरफ़ान खान और दीपिका पादुकोन नजर आते हैं।

Added by

Ayushi

SHARE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

VIDEO

Now playing