Now playing

तो क्या हुआ, जुदा हुवे
मगर है ख़ुशी मिले तो थे
तो क्या हुआ, मुड़े रास्ते
कुछ दूर संग चले तो थे

दोबारा मिलेंगे किसी मोड़ पर
जो बाकी है वो बात होगी कभी
चलो आज चलते हैं हम

फिर मुलाक़ात होगी कभी
फिर मुलाक़ात होगी कभी
जुदा हो रहे हैं कदम
फिर मुलाक़ात होगी कभी

दुखाउं मैं दिल जाता जाता तेरा
मेरा ऐसा कोई इरादा नहीं
छुपा लूंगा मैं हंस के आंसू मेरे
ये तेरी ख़ुशी से तो ज़्यादा नहीं

जो बिछड़े नहीं तो फिर क्या मजा
ज़रूरी है रहनी भी थोड़ी कम
कुछ भी नहीं होगा ख़तम

फिर मुलाक़ात होगी कभी
फिर मुलाक़ात होगी कभी
जुदा हो रहे हैं कदम
फिर मुलाक़ात होगी कभी

सीतारों की इस भेद को गौर से
इक आखिरी बार फिर देख लो
ये जो दो अलग से हैं बैठे हुवे
ये तुम हो, ये मैं हूं, यही मान लो
ये दिन में नज़र नहीं आएंगे
मगर कल को जब रात होगी कभी
जो ये रोशनी होगी कम्म...

फिर मुलाक़ात होगी कभी
फिर मुलाक़ात होगी कभी
जुदा हो रहे हैं कदम
फिर मुलाक़ात होगी कभी
मम्म...

फिर मुलाक़ात गीत की जानकारी

फिर मुलाक़ात फिल्म व्हाई चीट इंडिया का एक गीत है। इस गीत को जुबिन नौटियाल ने गाया है। गीत के बोल कुणाल वर्मा ने लिखे हैं और संगीत कुणाल-रंगोन (बैंड) ने दिया है। गीत का निर्देशन सौमिक सेन ने किया है और निर्माण भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, तनुज गर्ग, अतुल कस्बेकर ने टी-सीरीज़ लेबल के अंतर्गत किया है। इस गीत में इमरान हाशमी और श्रेया धनवंतरी नजर आते हैं।

फिर मुलाक़ात गीत पर अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  • "फिर मुलाक़ात" गीत किसने गाया है?
    "फिर मुलाक़ात" गीत जुबिन नौटियाल ने गाया है।
  • "फिर मुलाक़ात" गीत किस फिल्म से है?
    "फिर मुलाक़ात" गीत व्हाई चीट इंडिया फिल्म से है।
  • "फिर मुलाक़ात" गीत के बोल किसने लिखे हैं?
    "फिर मुलाक़ात" गीत के बोल कुणाल वर्मा ने लिखे हैं।
  • "फिर मुलाक़ात" गीत का संगीत किसने दिया है?
    "फिर मुलाक़ात" गीत का संगीत कुणाल-रंगोन (बैंड) ने दिया है।
  • "फिर मुलाक़ात" गीत में कौन अभिनेता और अभिनेत्री हैं?
    "फिर मुलाक़ात" गीत में इमरान हाशमी और श्रेया धनवंतरी नजर आते हैं।

Added by

Ayushi

SHARE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

VIDEO

Now playing