Now playing

पश्मीना धागों के संग
कोई आज बुने ख्वाब ऐसे कैसे
वादी में गूँजे कहीं नये साज़
ये रवाब ऐसे कैसे
पश्मीना धागों के संग

कलियों ने बदले अभी ये मिजाज
एहसास ऐसे कैसे
पलकों ने खोले अभी नए राज़
जज्बात ऐसे कैसे
पश्मीना धागों के संग
कोई आज बुने ख्वाब ऐसे कैसे

कच्ची हवा, कच्चा धुआं घुल रहा
कच्चा सा दिल लम्हे नया चुन रहा
कच्ची सी धूप, कच्ची डगर फिसल रही
कोई खड़ा चुपके से कह रहा
मैं साया बनूं, तेरे पीछे चलूं
चलता रहूँ...

पश्मीना धागों के संग
कोई आज बुने ख्वाब ऐसे कैसे हम्म...

शबनम के दो कतरे यूंही टहल रहे
शाखों पे वो मोती से खेल रहे
बेफिक्र से इक दूजे में घुल रहे
जब हो जुदा, ख्यालों में मिल रहे
ख्यालों में यूं ये गुफ्तगु चलती रही
हां हां..

वादी में गूँजे कहीं नये साज़
ये रवाब.. ऐसे कैसे
ऐसे कैसे.. ऐसे कैसे..
ऐसे कैसे.. ऐसे कैसे..

पश्मीना गीत की जानकारी

पश्मीना फिल्म फितूर का एक गीत है। इस गीत को अमित त्रिवेदी ने गाया है। गीत के बोल स्वानंद किरकिरे ने लिखे हैं और संगीत अमित त्रिवेदी ने दिया है। गीत का निर्देशन अभिषेक कपूर ने किया है और निर्माण सिद्धार्थ रॉय कपूर ने जी म्यूजिक कंपनी लेबल के अंतर्गत किया है। इस गीत में आदित्य रॉय कपूर और कैटरीना कैफ, तब्बू नजर आते हैं।

पश्मीना गीत पर अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  • "पश्मीना" गीत किसने गाया है?
    "पश्मीना" गीत अमित त्रिवेदी ने गाया है।
  • "पश्मीना" गीत किस फिल्म से है?
    "पश्मीना" गीत फितूर फिल्म से है।
  • "पश्मीना" गीत के बोल किसने लिखे हैं?
    "पश्मीना" गीत के बोल स्वानंद किरकिरे ने लिखे हैं।
  • "पश्मीना" गीत का संगीत किसने दिया है?
    "पश्मीना" गीत का संगीत अमित त्रिवेदी ने दिया है।
  • "पश्मीना" गीत में कौन अभिनेता और अभिनेत्री हैं?
    "पश्मीना" गीत में आदित्य रॉय कपूर और कैटरीना कैफ, तब्बू नजर आते हैं।

Added by

Ayushi

SHARE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

VIDEO

Now playing