Now playing

जलना भुजना, भुजके जलना
मरना जीना, मरके जीना
मंगने वाली चीज़ नहीं ये
मौका उसका जिसने छीना

गिरना उठना, उठके चलना
चढ़ जा अम्बर जीना जीना
याद रहे ये तेज़ सफ़र की
पीछे मुड़ के देख कभी ना

जीत का जुनून है तो
हार सोचना क्यों
जब जिंदगी एक ही है
दो बार सोचना क्यों

मैं परिंदा क्यूं बनूं
मुझे आसमां बनाना है
मैं इक पन्ना क्यों रहूँ
मुझे दास्तां बनाना है
मैं परिंदा क्यूं बनूं
मुझे आसमां बनाना है

कोई तो वजह है
जो जिद पे आदी है ये धड़कने
यहीं तो वजह है
किया जो किसी ने नहीं हम करेंगे

तलवार हाथ है तेरे में
दे मार सोचना क्यों
जब जिंदगी एक ही है
दो बार सोचना क्यों

मैं परिंदा क्यूं बनूं
मुझे आसमां बनाना है
मैं इक पन्ना क्यों रहूँ
मुझे दास्तां बनाना है

परिंदा गीत की जानकारी

परिंदा फिल्म जब हैरी मेट सेजल का एक गीत है। इस गीत को परदीप सरन ने गाया है। गीत के बोल इरशाद कामिल ने लिखे हैं और संगीत प्रीतम ने दिया है। गीत का निर्देशन इम्तियाज अली ने किया है और निर्माण गौरी खान ने सोनी म्यूजिक इंडिया लेबल के अंतर्गत किया है। इस गीत में शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा नजर आते हैं।

परिंदा गीत पर अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  • "परिंदा" गीत किसने गाया है?
    "परिंदा" गीत परदीप सरन ने गाया है।
  • "परिंदा" गीत किस फिल्म से है?
    "परिंदा" गीत जब हैरी मेट सेजल फिल्म से है।
  • "परिंदा" गीत के बोल किसने लिखे हैं?
    "परिंदा" गीत के बोल इरशाद कामिल ने लिखे हैं।
  • "परिंदा" गीत का संगीत किसने दिया है?
    "परिंदा" गीत का संगीत प्रीतम ने दिया है।
  • "परिंदा" गीत में कौन अभिनेता और अभिनेत्री हैं?
    "परिंदा" गीत में शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा नजर आते हैं।

Added by

Ayushi

SHARE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

VIDEO

Now playing