Now playing

ओ, साथी मेरे, हाथों में तेरे
हाथों की अब गिरह दे ऐसे कि टूटे ये कभी ना
ओ, साथी मेरे, हाथों में तेरे
हाथों की अब गिरह दे ऐसे कि टूटे ये कभी ना
चल ना कहीं सपनों के गाँव रे
छूटे ना फिर भी धरती से पाँव रे
आग और पानी से फिर लिख दें वो वादे सारे
साथ ही में रोएँ-हँसें, संग धूप-छाँव रे
आग और पानी से फिर लिख दें वो वादे सारे
साथ ही में रोएँ-हँसें, संग धूप-छाँव रे
ओ, साथी मेरे, हाथों में तेरे
हाथों की अब गिरह दे ऐसे कि टूटे ये कभी ना
हम जो बिख़रे कभी, तुम से जो हम उधड़े कहीं
बुन लेना फिर से हर धागा
हम तो अधूरे यहाँ, तुम भी मगर पूरे कहाँ?
कर ले अधूरेपन को हम आधा
जो अभी हमारा हो, मीठा हो या खारा हो
आओ ना, कर लें हम सब साझा
ओ, साथी मेरे, हाथों में तेरे
हाथों की अब गिरह दे ऐसे कि टूटे ये कभी ना
गहरी, अँधेरी या उजले सँवेरे हो
ये सारे तो हैं तुम से ही
आँखों में तेरी-मेरी उतरे इक साथ ही
दिन हो पतझड़ के, रातें या फूलों के
कितना भी हम रूठे, पर बात करे ये साथी
मौसम-मौसम यूँ ही साथ चलेंगे हम
लंबी इन राहों में आ, फूँक के पाँव से
रखेंगे पाँव पे तेरे मरहम
आओ, मिलें हम इस तरह, आए ना कभी विरह
"हम" से "मैं" ना हो रिहा
हमदम तुम ही हो, हर दम तुम ही हो
अब है यही दुआ
साथी रे, उम्र के सलवट भी साथ तहेंगे हम
गोद में ले के सर से चाँदी चुनेंगे हम
मरे ना मरे, साथी, पर साथ जिएँगे हम
ओ, साथी मेरे, हाथों में तेरे
हाथों की अब गिरह दे ऐसे कि टूटे ये कभी ना
चल ना कहीं सपनों के गाँव रे
छूटे ना फिर भी धरती से पाँव रे
आग और पानी से फिर लिख दें वो वादे सारे
साथ ही में रोएँ-हँसें, संग धूप-छाँव रे
आग और पानी से फिर लिख दें वो वादे सारे
साथ ही में रोएँ-हँसें, संग धूप-छाँव रे
ओ, साथी मेरे, हाथों में तेरे
हाथों की अब गिरह दे ऐसे कि टूटे ये कभी ना

ओ साथी मेरे गीत की जानकारी

ओ साथी मेरे फिल्म बागी 2 का एक गीत है। इस गीत को अर्को ने गाया है। गीत के बोल अर्को ने लिखे हैं और संगीत अर्को ने दिया है। गीत का निर्देशन अहमद खान ने किया है और निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने टी-सीरीज लेबल के अंतर्गत किया है। इस गीत में टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी नजर आते हैं।

ओ साथी मेरे गीत पर अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  • "ओ साथी मेरे" गीत किसने गाया है?
    "ओ साथी मेरे" गीत अर्को ने गाया है।
  • "ओ साथी मेरे" गीत किस फिल्म से है?
    "ओ साथी मेरे" गीत बागी 2 फिल्म से है।
  • "ओ साथी मेरे" गीत के बोल किसने लिखे हैं?
    "ओ साथी मेरे" गीत के बोल अर्को ने लिखे हैं।
  • "ओ साथी मेरे" गीत का संगीत किसने दिया है?
    "ओ साथी मेरे" गीत का संगीत अर्को ने दिया है।
  • "ओ साथी मेरे" गीत में कौन अभिनेता और अभिनेत्री हैं?
    "ओ साथी मेरे" गीत में टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी नजर आते हैं।

Added by

Ayushi

SHARE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

VIDEO

Now playing