Now playing

ओ मेरे दिल के चैन
चैन आए मेरे दिल को दुआ कीजिये
ओ मेरे दिल के चैन

अपना ही साया देख के तुम
जानेजहाँ शर्मा गए
अभी तो ये पहली मंजिल है
तुम तो अभी से घबरा गए
मेरा क्या होगा सोचो तो ज़रा
हाय ऐसे न आहें भरा कीजिये

ओ मेरे दिल के चैन
चैन आए मेरे दिल को दुआ कीजिये

आपका अरमां आपका नाम
मेरा तराना और नहीं
इन झुकती पलकों के सिवा
दिल का ठिकाना और नहीं
जंचता ही नहीं आँखों में कोई
दिल तुमको ही चाहे तो क्या कीजिए

ओ मेरे दिल के चैन
चैन आए मेरे दिल को दुआ कीजिये

यूं तो अकेला भी अक्सर
गिर के संभल सकता हूँ मैं
तुम जो पकड़ लो हाथ मेरा
दुनिया बदल सकता हूँ मैं
माँगा है तुम्हें दुनिया के लिए
अब ख़ुद ही सनम फैसला कीजिए

ओ मेरे दिल के चैन
चैन आए मेरे दिल को दुआ कीजिये

ओ मेरे दिल के चैन गीत की जानकारी

ओ मेरे दिल के चैन फिल्म मेरे जीवन साथी का एक गीत है। इस गीत को किशोर कुमार ने गाया है। गीत के बोल मजरूह सुलतानपुरी ने लिखे हैं और संगीत आर.डी. बर्मन ने दिया है। गीत का निर्देशन रविकांत नागइच ने किया है और निर्माण श्याम (शक्ति फिल्म्स) ने सारेगामा (एचएमवी) लेबल के अंतर्गत किया है। इस गीत में राजेश खन्ना और तनुजा नजर आते हैं।

ओ मेरे दिल के चैन गीत पर अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  • "ओ मेरे दिल के चैन" गीत किसने गाया है?
    "ओ मेरे दिल के चैन" गीत किशोर कुमार ने गाया है।
  • "ओ मेरे दिल के चैन" गीत किस फिल्म से है?
    "ओ मेरे दिल के चैन" गीत मेरे जीवन साथी फिल्म से है।
  • "ओ मेरे दिल के चैन" गीत के बोल किसने लिखे हैं?
    "ओ मेरे दिल के चैन" गीत के बोल मजरूह सुलतानपुरी ने लिखे हैं।
  • "ओ मेरे दिल के चैन" गीत का संगीत किसने दिया है?
    "ओ मेरे दिल के चैन" गीत का संगीत आर.डी. बर्मन ने दिया है।
  • "ओ मेरे दिल के चैन" गीत में कौन अभिनेता और अभिनेत्री हैं?
    "ओ मेरे दिल के चैन" गीत में राजेश खन्ना और तनुजा नजर आते हैं।

Added by

Ayushi

SHARE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

VIDEO

Now playing