Now playing

निकले थे कभी हम घर से
घर दिल से मगर नहीं निकला
घर बसा है हर धड़कन में
क्या करें हम ऐसे दिल का

बड़ी दूर से आये हैं
बड़ी देर से आये हैं
पर ये ना कोई समझे
हम लोग पराए हैं

कट जाए पतंग जैसा
और भटके हवाओं में
सच पूछो तो ऐसे
दिन हमने बिताया है

पर ये ना कोई समझे
हम लोग पराए हैं

यहीं नगर यही है बस्ती
आंखें थी जैसी तरसती
यहां खुशियां थी कितनी सस्ती

जानी पहचानी गलियाँ
लगती है पुरानी सखियाँ
कहां खो गई वो रंग रलियान

बाज़ार में चाय के ढाबे
बेकार के शोर शराबे
वो दोस्त वो उनकी बातें
वो सारे दिन सब रातें

कितना गहरा था गम
इन सबको खाने का
ये कह नहीं पाए हम
दिल में ही छुपाये है

पर ये ना कोई समझे
हम लोग पराए हैं

निकले थे कभी हम घर से
घर दिल से मगर नहीं निकला
घर बसा है हर धड़कन में
क्या करें हम ऐसे दिल का

क्या हमसे हुआ क्या हो ना सका
पर इतना तो करना है
जिस धरती पर जन्मे थे
हमें धरती पर मरना है

जिस धरती पर जनमे थे
हमें धरती पर मरना है

निकले थे कभी हम घर से गीत की जानकारी

निकले थे कभी हम घर से फिल्म दुनकी का एक गीत है। इस गीत को सोनू निगम ने गाया है। गीत के बोल जावेद अख्तर ने लिखे हैं और संगीत प्रीतम ने दिया है। गीत का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया है और निर्माण राजकुमार हिरानी, ​​शाहरुख खान ने टी-सीरीज लेबल के अंतर्गत किया है। इस गीत में शाहरुख खान और तापसी पन्नू नजर आते हैं।

निकले थे कभी हम घर से गीत पर अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  • "निकले थे कभी हम घर से" गीत किसने गाया है?
    "निकले थे कभी हम घर से" गीत सोनू निगम ने गाया है।
  • "निकले थे कभी हम घर से" गीत किस फिल्म से है?
    "निकले थे कभी हम घर से" गीत दुनकी फिल्म से है।
  • "निकले थे कभी हम घर से" गीत के बोल किसने लिखे हैं?
    "निकले थे कभी हम घर से" गीत के बोल जावेद अख्तर ने लिखे हैं।
  • "निकले थे कभी हम घर से" गीत का संगीत किसने दिया है?
    "निकले थे कभी हम घर से" गीत का संगीत प्रीतम ने दिया है।
  • "निकले थे कभी हम घर से" गीत में कौन अभिनेता और अभिनेत्री हैं?
    "निकले थे कभी हम घर से" गीत में शाहरुख खान और तापसी पन्नू नजर आते हैं।

Added by

Ayushi

SHARE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

VIDEO

Now playing