Now playing

मेरी चौखट पे चल के आज
चारो धाम आये हैं
बजाओ ढोल स्वागत में
मेरे घर राम आये हैं
कथा शबरी की जैसी
जुड़ गई मेरी कहानी से
ना रोको आज धोने दो चरण
आँखों के पानी से
बहुत खुश हैं मेरे आंसू
के प्रभु के काम आये हैं
बजाओ ढोल स्वागत में
मेरे घर राम आये हैं तुमको पा के क्या पाया है
सृष्टि के कन्न कन्न से पूछो
तुमको खोने का दुख क्या है
कौशल्या के मन से पूछो

द्वार मेरे ये अभागे
आज इनके भाग जागे
बड़ी लम्बी इंतज़ार हुई
रघुवर तुम्हारी तब
आई है सवारी
संदेशे आज खुशियों के
हमारे नाम आये है
बजाओ ढोल स्वागत में
मेरे घर राम आये हैं

दर्शन पा के हे अवतारी
धनी हुए हैं नैन पुजारी
जीवन नइयाँ तुमने तारी
मंगल भवन अमंगल हारी
मंगल भवन अमंगल हारी
निर्धन का तुम धन हो राघव
तुम ही रामायण हो राघव
सब दुःख हरना अवध बिहारी
मंगल भवन अमंगल हारी
मंगल भवन अमंगल हारी
मंगल भवन अमंगल हारी
चरण की धूल ले लूं मैं
मेरे भगवान आये हैं
बजाओ ढोल स्वागत में
मेरे घर राम आये हैं

मेरी चौखट पे चल के आज
चारो धाम आये हैं
बजाओ ढोल स्वागत में
मेरे घर राम आये हैं

मेरे घर राम आये हैं गीत की जानकारी

मेरे घर राम आये हैं फिल्म मेरे घर राम आये हैं का एक गीत है। इस गीत को जुबिन नौटियाल ने गाया है। गीत के बोल मनोज मुंतशिर ने लिखे हैं और संगीत पायल देव ने दिया है। गीत का निर्देशन लवेश नागर ने किया है और निर्माण आदित्य देव ने टी-सीरीज़ लेबल के अंतर्गत किया है। इस गीत में जुबिन नौटियाल और दीपिका चिखलिया टोपीवाला नजर आते हैं।

मेरे घर राम आये हैं गीत पर अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  • "मेरे घर राम आये हैं" गीत किसने गाया है?
    "मेरे घर राम आये हैं" गीत जुबिन नौटियाल ने गाया है।
  • "मेरे घर राम आये हैं" गीत किस फिल्म से है?
    "मेरे घर राम आये हैं" गीत मेरे घर राम आये हैं फिल्म से है।
  • "मेरे घर राम आये हैं" गीत के बोल किसने लिखे हैं?
    "मेरे घर राम आये हैं" गीत के बोल मनोज मुंतशिर ने लिखे हैं।
  • "मेरे घर राम आये हैं" गीत का संगीत किसने दिया है?
    "मेरे घर राम आये हैं" गीत का संगीत पायल देव ने दिया है।
  • "मेरे घर राम आये हैं" गीत में कौन अभिनेता और अभिनेत्री हैं?
    "मेरे घर राम आये हैं" गीत में जुबिन नौटियाल और दीपिका चिखलिया टोपीवाला नजर आते हैं।

Added by

Ayushi

SHARE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

VIDEO

Now playing