Now playing

इश्क़ मुश्क बेदार ना कोई
मन से बढ़ कर चार न कोई
बिन आग बदन सुलगा दे गा
ये रग रग रोग लगा दे गा

मन के मत पे मत चलो
ये जीते जी मरवा दे गा
माशूक मोहल्ले में जा के
बे-सबरा रोज़ दग़ा दे गा
मन के मत पे मत चलो
ये जीते जी मरवा दे गा
मन की मंडी, मन ब्योपरी
मन ही मन का मोल करे
भूल-भाल के नाफा मुनाफा
नैन तराजू तोल करे
नैन तराजू तोल करे
खुद ही मोल बड़ा दे मनवा
खुद ही मोल छुपा दे मनवा
ख़ुद ही भाव गिरा दे गा
मन के मत पे मत चालिओ,
मन के मत पे मत चलो
ये जीते जी मरवा दे गा

मन बहकाए, मन भटकाए
मन बतलाए सौ रस्ते
मन की मत में प्यार है महँगा
प्राण पखेरू हैं सस्ते
प्राण पखेरू हैं सस्ते
मन से थोरी अन-बन रखना
मन के आगे दर्पण रखना
मनवा सकल छुपा ले गा
मन के मत पे मत चलो
मत चलियो, मत चलियो
मन के मत पे मत चलो
ये जीते जी मरवा दे गा

माशूक मोहल्ले में जा के
बे-सबरा रोज़ दग़ा दे गा
मन के मत पे मत चलो
मन के मत पे मत चलो
ये जीते जी मरवा दे गा

मन के मत पे मत चलियो गीत की जानकारी

मन के मत पे मत चलियो फिल्म आयशा का एक गीत है। इस गीत को अमित त्रिवेदी ने गाया है। गीत के बोल जावेद अख्तर ने लिखे हैं और संगीत अमित त्रिवेदी ने दिया है। गीत का निर्देशन राजश्री ओझा ने किया है और निर्माण अनिल कपूर, रिया कपूर, सुनील मनचंदा ने सोनी म्यूजिक इंडिया लेबल के अंतर्गत किया है। इस गीत में अभय देओल और सोनम कपूर नजर आते हैं।

मन के मत पे मत चलियो गीत पर अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  • "मन के मत पे मत चलियो" गीत किसने गाया है?
    "मन के मत पे मत चलियो" गीत अमित त्रिवेदी ने गाया है।
  • "मन के मत पे मत चलियो" गीत किस फिल्म से है?
    "मन के मत पे मत चलियो" गीत आयशा फिल्म से है।
  • "मन के मत पे मत चलियो" गीत के बोल किसने लिखे हैं?
    "मन के मत पे मत चलियो" गीत के बोल जावेद अख्तर ने लिखे हैं।
  • "मन के मत पे मत चलियो" गीत का संगीत किसने दिया है?
    "मन के मत पे मत चलियो" गीत का संगीत अमित त्रिवेदी ने दिया है।
  • "मन के मत पे मत चलियो" गीत में कौन अभिनेता और अभिनेत्री हैं?
    "मन के मत पे मत चलियो" गीत में अभय देओल और सोनम कपूर नजर आते हैं।

Added by

Ayushi

SHARE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

VIDEO

Now playing