Now playing

मैं अगर सितारों से चुरा के लाऊँ रोशनी
हवाओं से चुरा के लाऊँ रागिनी
ना पूरी हो सकेगी उनसे मगर तेरी कमी
मैं अगर नज़ारों से चुरा के लाऊँ रंगतें
मज़ारों से चुरा के लाऊँ बरकतें
ना पूरी हो सकेगी उनसे मगर तेरी कमी
ये दुनिया पराई है, बस एक अपना है तू
जो सच हो मेरा वो सवेरे का सपना है तू
देखूँगा तेरा रास्ता, हो कुछ तुझे बस ख़ुदा-न-ख़ास्ता
हो, तेरे बिना उम्र के सफ़र में बड़ा ही तन्हा हूँ मैं
रफ़्तार जो वक़्त की पकड़ ना सके वो लम्हा हूँ मैं
फागुन के महीने तेरे बिना हैं फीके
जो तू नहीं तो सारे सावन मेरे सूखे
मैं अगर किताबों से चुरा के लाऊँ क़ायदे
हिसाबों से चुरा के लाऊँ फ़ायदे
ना पूरी हो सकेगी उनसे मगर तेरी कमी
मैं अगर सितारों से चुरा के लाऊँ रोशनी
हवाओं से चुरा के लाऊँ रागिनी
ना पूरी हो सकेगी उनसे मगर तेरी कमी
ये दुनिया पराई है, बस एक अपना है तू
जो सच हो मेरा वो सवेरे का सपना है तू
देखूँगा तेरा रास्ता, हो कुछ तुझे बस ख़ुदा-न-ख़ास्ता
—न-ख़ास्ता
—न-ख़ास्ता
ख़ुदा-न-ख़ास्ता

मैं अगर गीत की जानकारी

मैं अगर फिल्म ट्यूबलाइट का एक गीत है। इस गीत को अतिफ़ असलम ने गाया है। गीत के बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं और संगीत प्रीतम ने दिया है। गीत का निर्देशन कबीर खान ने किया है और निर्माण सलमान खान, कबीर खान ने सोनी म्यूजिक इंडिया लेबल के अंतर्गत किया है। इस गीत में सलमान खान और सोहैल खान नजर आते हैं।

मैं अगर गीत पर अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  • "मैं अगर" गीत किसने गाया है?
    "मैं अगर" गीत अतिफ़ असलम ने गाया है।
  • "मैं अगर" गीत किस फिल्म से है?
    "मैं अगर" गीत ट्यूबलाइट फिल्म से है।
  • "मैं अगर" गीत के बोल किसने लिखे हैं?
    "मैं अगर" गीत के बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं।
  • "मैं अगर" गीत का संगीत किसने दिया है?
    "मैं अगर" गीत का संगीत प्रीतम ने दिया है।
  • "मैं अगर" गीत में कौन अभिनेता और अभिनेत्री हैं?
    "मैं अगर" गीत में सलमान खान और सोहैल खान नजर आते हैं।

Added by

Ayushi

SHARE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

VIDEO

Now playing