Now playing

खामोशियाँ आवाज़ हैं
तुम सुनो तो आओ कभी
छूकर तुम्हें खिल जाएगी
घर इनको बुलाओ कभी
बेकरार हैं बात करने को
कहने दो इनको जरा..

खामोशियाँ..तेरी मेरी खामोशियाँ
खामोशियाँ.. छुपी हुई खामोशियाँ

क्या उस गली में कभी तेरा जाना हुआ
जहां से ज़माने को गुज़रा ज़माना हुआ
मेरा समय तो वहीं पे है रुका हुआ
बताऊं तुम्हें क्या मेरे साथ क्या हुआ

खामोशियाँ एक साज़ है
तुम ढूंढो कोई लाओ जरा
ख़ामोशियाँ अल्फ़ाज़ हैं
कभी आ गुनगुना ले ज़रा
बेकरार हैं बात करने को
कहने दो इनको ज़रा.. हा..

खामोशियाँ..तेरी मेरी खामोशियाँ
खामोशियाँ.. छुपी हुई खामोशियाँ

नदिया का पानी भी खामोश बहता यहाँ
खिली चाँदनी में छुपी लाख खामोशियाँ
बारिश की बूँदों की होती कहाँ है ज़ुबान
सुलगते दिलों में है खामोश उठता धुआं

ख़ामोशियाँ आकाश है
तुम उड़ो तो आओ ज़रा
खामोशियां एहसास है
तुम्हें महसूस होती है क्या
बेकरार हैं बात करने को
कहने दो इनको ज़रा.. हा..

खामोशियाँ..तेरी मेरी खामोशियाँ
खामोशियाँ..लिपटी हुई खामोशियाँ

खामोशियां (शीर्षक गीत) गीत की जानकारी

खामोशियां (शीर्षक गीत) फिल्म खामोशियां का एक गीत है। इस गीत को अरिजीत सिंह ने गाया है। गीत के बोल रश्मि सिंह ने लिखे हैं और संगीत जीत गांगुली ने दिया है। गीत का निर्देशन करण दर्रा ने किया है और निर्माण महेश भट्ट, मुकेश भट्ट ने सोनी म्यूजिक इंडिया लेबल के अंतर्गत किया है। इस गीत में अली फजल, गुरुमीत और नजर आते हैं।

खामोशियां (शीर्षक गीत) गीत पर अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  • "खामोशियां (शीर्षक गीत)" गीत किसने गाया है?
    "खामोशियां (शीर्षक गीत)" गीत अरिजीत सिंह ने गाया है।
  • "खामोशियां (शीर्षक गीत)" गीत किस फिल्म से है?
    "खामोशियां (शीर्षक गीत)" गीत खामोशियां फिल्म से है।
  • "खामोशियां (शीर्षक गीत)" गीत के बोल किसने लिखे हैं?
    "खामोशियां (शीर्षक गीत)" गीत के बोल रश्मि सिंह ने लिखे हैं।
  • "खामोशियां (शीर्षक गीत)" गीत का संगीत किसने दिया है?
    "खामोशियां (शीर्षक गीत)" गीत का संगीत जीत गांगुली ने दिया है।
  • "खामोशियां (शीर्षक गीत)" गीत में कौन अभिनेता और अभिनेत्री हैं?
    "खामोशियां (शीर्षक गीत)" गीत में अली फजल, गुरुमीत और नजर आते हैं।

Added by

Ayushi

SHARE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

VIDEO

Now playing