Now playing

खामोशियां आवाज हैं
तुम सुनो तो आओ कभी
छूकर तुम्हें खिल जायेगी
घर इनको बुलाओ कभी
बेकरार हैं बात करने को
कहने दो इनको जरा..

खामोशियां..तेरी मेरी खामोशियां
खामोशियां.. छुपी हुई खामोशियां


क्या उस गली में कभी तेरा जाना हुआ
जहां से ज़माने को गुज़रा ज़माना हुआ
मेरा समय तो वहीं पे है रुका हुआ
बताऊं तुम्हारे साथ क्या हुआ


खामोशियाँ एक साज़ हैं
तुम ढूंढो कोई लाओ जरा
ख़ामोशियाँ अल्फ़ाज़ हैं
कभी आ गुनगुना ले ज़रा
बेकरार हैं बात करने को
कहने दो इनको जरा.. हां..

खामोशियां..तेरी मेरी खामोशियां

खामोशियां.. छुपी हुई खामोशियां

नदिया का पानी भी
खामोश बहता यहाँ
खिली चांदनी में
छुपी लाख खामोशियाँ
बारिश की बूँदों की
होती कहाँ है ज़ुबान
सुलगते दिलों में है
खामोश उठ-ता धुआं


खामोशियाँ आसमान हैं
तुम उड़ो तो आओ ज़रा
खामोशियाँ एहसास हैं
तुम्हें महसूस होती हैं क्या
बेकरार हैं बात करने को
कहने दो इनको ज़रा.. हां..

खामोशियां..तेरी मेरी Khamoshiyan

खामोशियां.. छुपी हुई खामोशियां

खामोशियां गीत की जानकारी

खामोशियां फिल्म खामोशियां का एक गीत है। इस गीत को अरिजीत सिंह ने गाया है। गीत के बोल रश्मि सिंह ने लिखे हैं और संगीत जीत गांगुली ने दिया है। गीत का निर्देशन करण दर्रा ने किया है और निर्माण महेश भट्ट, मुकेश भट्ट ने सोनी म्यूजिक इंडिया लेबल के अंतर्गत किया है। इस गीत में गुरमीत चौधरी और सपना पब्बी नजर आते हैं।

खामोशियां गीत पर अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  • "खामोशियां" गीत किसने गाया है?
    "खामोशियां" गीत अरिजीत सिंह ने गाया है।
  • "खामोशियां" गीत किस फिल्म से है?
    "खामोशियां" गीत खामोशियां फिल्म से है।
  • "खामोशियां" गीत के बोल किसने लिखे हैं?
    "खामोशियां" गीत के बोल रश्मि सिंह ने लिखे हैं।
  • "खामोशियां" गीत का संगीत किसने दिया है?
    "खामोशियां" गीत का संगीत जीत गांगुली ने दिया है।
  • "खामोशियां" गीत में कौन अभिनेता और अभिनेत्री हैं?
    "खामोशियां" गीत में गुरमीत चौधरी और सपना पब्बी नजर आते हैं।

Added by

Ayushi

SHARE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

VIDEO

Now playing