Now playing

काल-काल, काल-काल, जो सीधा चल रहा
वो काल काल है, काल काल है
काल-काल, काल-काल, जो सीधा चल रहा
वो काल काल है, काल काल है

गोल गोल दुनिया में
गोल गोल सदियों से चल रही
वो एक ही मशाल है

काल-काल, काल-काल, जो सीधा चल रहा
वो काल काल है, काल काल है
काल-काल, काल-काल, जो सीधा चल रहा
वो काल काल है, काल काल है

आदमी तो बंदर सा
बांके पर सिकंदर सा
आदमी तो बंदर सा, बनके पर सिकंदर सा
नीतियों का दंभ रोज़ भरता है
पल में एक पीढी है
उमरा एक सीधी है
चढ़ता रोज़ रोज़ ही फिसलता है

पर अहम् में जीता है
किस वहम में जीता है
रक्त में क्यों उसके ये उबाल है

काल-काल, काल-काल, जो सीधा चल रहा
वो काल काल है, काल काल है
काल-काल, काल-काल, जो सीधा चल रहा
वो काल काल है, काल काल है

ख़त्म ना होती है तेरी ये लालसा
जाने का समय तू भले है टालता
करेगा क्या मुर्झाती इस ख़ाल का
बस में ना है सब खेल है काल का
साया है काल का सारे ब्रह्माण्ड में
तीर विनाश का उसके कमान में
देता वो भर है साँसें वो प्राण में
प्रत्यक्ष खड़ा है उसके प्रमाण में

वो अजर है, वो अमर है
वो अनादि अंत है
ग्रंथ सारे, धर्म सारे
उसका ही छायायंत्र है
गड़बड़ है चाटियों में...
समय का शूल है
उसको भूलना, भूल है, भूल है..

सब इसी के मारे हैं
सब इसी से हारे हैं
इसको जीत ले वो महाकाल है

काल-काल, काल-काल, जो सीधा चल रहा
वो काल काल है, काल काल है
काल-काल, काल-काल, जो सीधा चल रहा
वो काल काल है, काल काल है

काल काल गीत की जानकारी

काल काल फिल्म लाल कप्तान का एक गीत है। इस गीत को समीरा कोप्पिकर ने गाया है। गीत के बोल साहिब ने लिखे हैं और संगीत समीरा कोप्पिकर ने दिया है। गीत का निर्देशन नवदीप सिंह ने किया है और निर्माण आनंद एल राय, सुनील लुल्ला ने इरोस म्यूजिक/इरोज नाउ लेबल के अंतर्गत किया है। इस गीत में सैफ अली खान और सोनाक्षी सिन्हा, जोया हुसैन, सिमोन सिंह नजर आते हैं।

काल काल गीत पर अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  • "काल काल" गीत किसने गाया है?
    "काल काल" गीत समीरा कोप्पिकर ने गाया है।
  • "काल काल" गीत किस फिल्म से है?
    "काल काल" गीत लाल कप्तान फिल्म से है।
  • "काल काल" गीत के बोल किसने लिखे हैं?
    "काल काल" गीत के बोल साहिब ने लिखे हैं।
  • "काल काल" गीत का संगीत किसने दिया है?
    "काल काल" गीत का संगीत समीरा कोप्पिकर ने दिया है।
  • "काल काल" गीत में कौन अभिनेता और अभिनेत्री हैं?
    "काल काल" गीत में सैफ अली खान और सोनाक्षी सिन्हा, जोया हुसैन, सिमोन सिंह नजर आते हैं।

Added by

Ayushi

SHARE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

VIDEO

Now playing