Now playing

जबसे हुआ तेरे नज़दीक है
दिल के मोहल्ले में सब ठीक है
जबसे हुआ तेरे नज़दीक है
दिल के मोहल्ले में सब ठीक है

ज़रा सा किताबों में कम ध्यान है
ज़्यादा तेरे ख्यालों में है
तुझसे जो मिलके मजा है
कहां वो गणित के सवालों में है

करके गुस्ताख़ियाँ, मांगे ना माफ़ियाँ
तेरी चाहत ने बदला मेरे दिल का जुगराफिया
करके गुस्ताख़ियाँ, मांगे ना माफ़ियाँ
तेरी चाहत ने बदला मेरे दिल का जुगराफिया

साइकिल पर लेके जाऊंगा
समोसे गरम खिलाऊंगा
मैं कर वादा शनिवार को
भगवान के भरोसे
छोड़ के समोसे
भूल जाएं सोमवार को

तेरे लिए घर से निकलती हूं
जब कहता है मिलती हूं
घर वालों से छुप के तुझे
परवा नहीं है मेरी
ज़्यादा है तेरी
क्या समझ रखा है प्यार को

तुझे किस तरह बताऊँ मैं
कितना जरूरी तेरा प्यार है
मेरे अंधियारे से जीवन में
तू ही सफ़ेदी का चमत्कार है

करके गुस्ताख़ियाँ, मांगे ना माफ़ियाँ
तेरी चाहत ने बदला मेरे दिल का जुगराफिया

जग को मैं जीनियस लगता हूं
चेहरा ये सीरियस रखता हूं
अंदर से दिल-फेंक हूं
माना हूं छोटे घर का
जेब से हूं कडका
लड़का मैं बड़ा ही नेक हूं

तेरे चेहरे पर सारे मरते हैं
बाकी लड़के भी वादे करते हैं
लेकिन निभाते नहीं
मौके पे काम आये
वादा जो निभाए
एकलोटा मैं ही एक हूं

मत घबराना महूरत हमारे मिलन का निकट है पिया
बस एक गुगली से पापा का तुझको गिराना विकेट है पिया

करके गुस्ताख़ियाँ, मांगे ना माफ़ियाँ
तेरी चाहत ने बदला मेरे दिल का जुगराफिया

जुगराफिया गीत की जानकारी

जुगराफिया फिल्म सुपर 30 का एक गीत है। इस गीत को उदित नारायण, श्रेया घोषाल ने गाया है। गीत के बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं और संगीत अजय-अतुल ने दिया है। गीत का निर्देशन विकास बहल ने किया है और निर्माण फैंटम फिल्म्स, रिलायंस एंटरटेनमेंट ने जी म्यूजिक कंपनी लेबल के अंतर्गत किया है। इस गीत में ऋतिक रोशन और मृणाल ठाकुर नजर आते हैं।

जुगराफिया गीत पर अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  • "जुगराफिया" गीत किसने गाया है?
    "जुगराफिया" गीत उदित नारायण, श्रेया घोषाल ने गाया है।
  • "जुगराफिया" गीत किस फिल्म से है?
    "जुगराफिया" गीत सुपर 30 फिल्म से है।
  • "जुगराफिया" गीत के बोल किसने लिखे हैं?
    "जुगराफिया" गीत के बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं।
  • "जुगराफिया" गीत का संगीत किसने दिया है?
    "जुगराफिया" गीत का संगीत अजय-अतुल ने दिया है।
  • "जुगराफिया" गीत में कौन अभिनेता और अभिनेत्री हैं?
    "जुगराफिया" गीत में ऋतिक रोशन और मृणाल ठाकुर नजर आते हैं।

Added by

Ayushi

SHARE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

VIDEO

Now playing