Now playing

मेरा गाँव झुमरी तेलैया है
तेरा गाँव शायद टिम्बकटू
जिनको मिलना होता है
चाहे फिर हो जाएं उड़न-छू

किस्मत से टकराए हम दोनो
कोई क़िस्सा होगा तो शुरू

दुनिया ये थोड़ी थोड़ी है बेहतर लगे
दिल के नौकर चाकर लगे
झुक के पूछे क्या है आरज़ू (x2)

अहा हा…

मेरा घर तपता रेजिस्तां है
तेरा घर शायद उत्तरी ध्रुव
लेकिन मिल जायेंगे घुमंतु
तेरी मेरी दुनिया गोलमगोल मम्म..

तेरे होठों पे मैं रख जाऊंगा
अपने कुछ खट्टे मीठे बोल

दुनिया ये थोड़ी थोड़ी है बेहतर लगे
दिल के नौकर चाकर लगे
झुक के पूछे क्या है आरज़ू (x2)

आरज़ू… आरज़ू…

गुजरा सरफिरा
चांद से मैं गिरा
थामकर जो सिरा
उस तरह कुछ मेरा

दुनिया ये थोड़ी थोड़ी है बेहतर लगे
मिलके खाने का डर लगे
जाना भी तो फिर से आना तू

झुमरीतलैया गीत की जानकारी

झुमरीतलैया फिल्म जग्गा जासूस का एक गीत है। इस गीत को अरिजीत सिंह, मोहन कन्नन ने गाया है। गीत के बोल नीलेश मिश्रा ने लिखे हैं और संगीत प्रीतम ने दिया है। गीत का निर्देशन अनुराग बसु ने किया है और निर्माण रणबीर कपूर, अनुराग बसु ने टी-सीरीज लेबल के अंतर्गत किया है। इस गीत में रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ नजर आते हैं।

झुमरीतलैया गीत पर अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  • "झुमरीतलैया" गीत किसने गाया है?
    "झुमरीतलैया" गीत अरिजीत सिंह, मोहन कन्नन ने गाया है।
  • "झुमरीतलैया" गीत किस फिल्म से है?
    "झुमरीतलैया" गीत जग्गा जासूस फिल्म से है।
  • "झुमरीतलैया" गीत के बोल किसने लिखे हैं?
    "झुमरीतलैया" गीत के बोल नीलेश मिश्रा ने लिखे हैं।
  • "झुमरीतलैया" गीत का संगीत किसने दिया है?
    "झुमरीतलैया" गीत का संगीत प्रीतम ने दिया है।
  • "झुमरीतलैया" गीत में कौन अभिनेता और अभिनेत्री हैं?
    "झुमरीतलैया" गीत में रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ नजर आते हैं।

Added by

Ayushi

SHARE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

VIDEO

Now playing