Now playing

कहने को जश्न-ए-बहारा है
दिल ये देख के हैराँ है
फूल से खुशबू ख़फ़ा-खफा है गुलशन में
छुपा है कोई रंज फिज़ा की चिलमन में
सारे सहमे नज़ारे हैं
सोये-सोये वक्त के धारे हैं
और दिल में खोई-खोई सी बातें हैं

कैसे कहें क्या है सितम
सोचते हैं अब ये हम
कोई कैसे कहे वो हैं या नहीं हमारे
करते तो हैं साथ सफर
फासले हैं फिर भी मगर
जैसे मिलते नहीं किसी दरिया के दो किनारे
पास हैं फिर भी पास नहीं
हमको ये गम रास नहीं
शीशे की इक दीवार है जैसे दरमियाँ
सारे सहमे नज़ारे हैं…

हमने जो था नगमा सुना
दिल ने था उसको चुना
ये दास्तान हमें वक्त ने कैसी सुनाई
हम जो अगर हैं गमगीं
वो भी उधर खुश तो नहीं
मुलाकातों में है जैसे घुल सी गई तन्हाई
मिलके भी हम मिलते नहीं
खिलके भी गुल खिलते नहीं
आँखों में हैं बहारें, दिल में खिज़ा
सारे सहमे नज़ारे हैं…

जश्न-ए-बहार गीत की जानकारी

जश्न-ए-बहार फिल्म जोधा अकबर का एक गीत है। इस गीत को जावेद अली ने गाया है। गीत के बोल जावेद अख्तर ने लिखे हैं और संगीत ए.आर. रहमान ने दिया है। गीत का निर्देशन अशुतोष गोवारिकर ने किया है और निर्माण रॉनी स्क्रूवाला, अशुतोष गोवारिकर ने सॉनी म्यूजिक इंडिया लेबल के अंतर्गत किया है। इस गीत में ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय बच्चन नजर आते हैं।

जश्न-ए-बहार गीत पर अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  • "जश्न-ए-बहार" गीत किसने गाया है?
    "जश्न-ए-बहार" गीत जावेद अली ने गाया है।
  • "जश्न-ए-बहार" गीत किस फिल्म से है?
    "जश्न-ए-बहार" गीत जोधा अकबर फिल्म से है।
  • "जश्न-ए-बहार" गीत के बोल किसने लिखे हैं?
    "जश्न-ए-बहार" गीत के बोल जावेद अख्तर ने लिखे हैं।
  • "जश्न-ए-बहार" गीत का संगीत किसने दिया है?
    "जश्न-ए-बहार" गीत का संगीत ए.आर. रहमान ने दिया है।
  • "जश्न-ए-बहार" गीत में कौन अभिनेता और अभिनेत्री हैं?
    "जश्न-ए-बहार" गीत में ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय बच्चन नजर आते हैं।

Added by

Ayushi

SHARE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

VIDEO

Now playing