Now playing

मृत्युंजय रुद्राय
नीलकण्ठाय शम्भवे
अमृतेशाय शरवाय
महादेवायते नमः

मृत्युंजय महारुद्र
त्राहिमाम् शरणागतम्
जन्म मृत्यु जरा व्याधि
मुच्छते कर्मबन्धने

जयकाल महाकाल विकराल शम्भो
जीवन हो या मृत्यु दोनो ही तुम हो
जन्मों जन्मांतर की लड़ियाँ ये कड़ियाँ
हर योनि हर जीवन रखवाल तुम हो

जयकालमहाकाल जयकालमहाकाल
जयकालमहाकाल जयकालमहाकाल

सृष्टि के संचालक महाप्राण तुम हो
तुम ही सुख तुम ही दुःख निर्वाण तुम हो
सूरज से तेजस्वी सागर से निर्मल
चंदा भी तारे भी भ्रमंड तुम हो
जयकालमहाकाल जयकालमहाकाल

जीवन की नैया तुम पटवार तुम हो
इस पार उस पार मझधार तुम हो
कण कण ये हर क्षण ये तुमसे बना है
गूँजे जो घट भीतर ओंकार तुम हो

जयकालमहाकाल जयकालमहाकाल
हो जयकाल महाकाल जयकाल महाकाल

हिमालय के सार का श्रृंगार तुम हो
गंगा की पावन सी एक धार तुम हो
डम डम डम डमरू का एक नाद तुम हो
शंखो के हृदयों की हुंकार तुम हो
जयकालमहाकाल जयकालमहाकाल

जयकाल महाकाल कृपाल संभो
त्रिलोक व्यापे है तेरे चरण हो
तेरी कृपा हो तो जीवन प्रकट हो
तेरे ही कोप से सृष्टि भस्म हो
जयकालमहाकाल जयकालमहाकाल

जीवन का मृत्यु का खेल रचाया
इक लाया दुनिया में इक भेजा
इंसान बेचारे ने आंसू बहाया
तेरा ये खेला समझ ही ना पाया
तेरा ये खेला समझ ही ना पाया

सोचे कि अपना कोई खोया गँवाया
जो तेरा था वो जाकर तुझमें समाया
जो तेरा था वो जाकर तुझमें समाया

तेरा था वो जाकर तुझमें समाया
तेरा था वो जाकर तुझमें समाया

जयकाल महाकाल गीत की जानकारी

जयकाल महाकाल फिल्म अलविदा का एक गीत है। इस गीत को अमित त्रिवेदी, सुहास सावंत ने गाया है। गीत के बोल स्वानंद किरकिरे ने लिखे हैं और संगीत अमित त्रिवेदी ने दिया है। गीत का निर्देशन विकास बहल ने किया है और निर्माण एकता कपूर, शोभा कपूर, विकास बहल ने ज़ी म्यूजिक कंपनी लेबल के अंतर्गत किया है। इस गीत में अमिताभ बच्चन और रश्मिका मंदाना नजर आते हैं।

जयकाल महाकाल गीत पर अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  • "जयकाल महाकाल" गीत किसने गाया है?
    "जयकाल महाकाल" गीत अमित त्रिवेदी, सुहास सावंत ने गाया है।
  • "जयकाल महाकाल" गीत किस फिल्म से है?
    "जयकाल महाकाल" गीत अलविदा फिल्म से है।
  • "जयकाल महाकाल" गीत के बोल किसने लिखे हैं?
    "जयकाल महाकाल" गीत के बोल स्वानंद किरकिरे ने लिखे हैं।
  • "जयकाल महाकाल" गीत का संगीत किसने दिया है?
    "जयकाल महाकाल" गीत का संगीत अमित त्रिवेदी ने दिया है।
  • "जयकाल महाकाल" गीत में कौन अभिनेता और अभिनेत्री हैं?
    "जयकाल महाकाल" गीत में अमिताभ बच्चन और रश्मिका मंदाना नजर आते हैं।

Added by

Ayushi

SHARE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

VIDEO

Now playing