Now playing

जाने दे ये भी जाने दे
दर्द को थोड़ा सा मुस्कुराने दे
जाने दे ये भी जाने दे
दर्द को थोड़ा सा मुस्कुराने दे

जाने दे ये भी जाने दे
यादों को ना और दिल दुखाने दे
बड़ी देर से नहीं सोये
रोये रोये नैनों को जरा नींद आने दे
जाने दे ये भी जाने दे

तेरी मेरी जो कहानी थी ना
कागज़ों पर लिख नहीं पाये हम

हो तेरी मेरी जो कहानी थी ना
कागज़ों पर लिख नहीं पाये हम
याद नहीं इक दूसरे को
किस मोड़ पर छोड़ आये हम

वो जो होना था नहीं हुआ
धुआं धुआं सा है दिल इसे जल जाने दे

जाने दे ये भी जाने दे
खालिश है इसे गुजर जाने दे
जाने दे ये भी जाने दे
जहर है इसे उतार जाने दे

जाने दे, जाने दे
जाने दे, जाने दे

ये डोरियां जो खिंचती है
खामोशियाँ जो चीखती है
दुश्मनी जो है रोशनी से
ये बेदिली जो जिंदगी से

अब तो इन्हें जाने दे
जाने दे, जाने दे
जाने दे...

जाने दे गीत की जानकारी

जाने दे फिल्म कोई जाने ना का एक गीत है। इस गीत को बी प्राक ने गाया है। गीत के बोल मनोज मुंतशिर ने लिखे हैं और संगीत रोचक कोहली ने दिया है। गीत का निर्देशन अमीन हाजी ने किया है और निर्माण भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, अमीन हाजी ने टी-सीरीज लेबल के अंतर्गत किया है। इस गीत में कुणाल कपूर और अमायरा दस्तूर नजर आते हैं।

जाने दे गीत पर अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  • "जाने दे" गीत किसने गाया है?
    "जाने दे" गीत बी प्राक ने गाया है।
  • "जाने दे" गीत किस फिल्म से है?
    "जाने दे" गीत कोई जाने ना फिल्म से है।
  • "जाने दे" गीत के बोल किसने लिखे हैं?
    "जाने दे" गीत के बोल मनोज मुंतशिर ने लिखे हैं।
  • "जाने दे" गीत का संगीत किसने दिया है?
    "जाने दे" गीत का संगीत रोचक कोहली ने दिया है।
  • "जाने दे" गीत में कौन अभिनेता और अभिनेत्री हैं?
    "जाने दे" गीत में कुणाल कपूर और अमायरा दस्तूर नजर आते हैं।

Added by

Ayushi

SHARE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

VIDEO

Now playing