Now playing

हमको तुमसे प्यार है कितना
कैसे हम समझेंगे
हमको तुमसे प्यार है कितना
कैसे हम समझेंगे

सिमटे हुए से ये मेरे इरादे
तुमको सदा ही चाहेंगे
क्या रखा है और इस दिल में
कैसे लड़ेंगे

दिल को खुश के अपना दिखा दें
तुम जो कहो मर जायेंगे
हमको तुमसे प्यार है कितना
कैसे हम समझेंगे

तू जो कहे तो दुनिया भूला दे
ये भी तू आज़मा ले
शिद्दत इतनी मेरी वफ़ा में
तेरा भी दिल पिघला दें

क्या मकसद है
और इस दिल को कितना सताओगे

तुम ना मिले तो करते हैं वादा
फिर ना किसी को चाहेंगे
हमको तुमसे प्यार है कितना
कैसे हम समझेंगे

तू जो ना हो तो
तुझसे आख़िर
कैसे हम कह पायें

इतनी बेचैनी है आख़िर
कैसे दिल बहलें

आग लगी है जो इस दिल में
कैसे हम बुझाएंगे
रौशन जो हो तेरी दुनिया
तेरे लिए जल जायेंगे

हमको तुमसे प्यार है कितना
कैसे हम समझेंगे

इतनी ज़ालिम है तेरी यादें
हंसते हंसते रूला दें
तुझसे कटे दिन तुझसे ही रातें
कैसे हम ये भूला दें

कतरा कतरा और इस दिल को
कितना रूलायोगे
तोड़ दिया ये दिल जो तुमने
फिर भी तुमको चाहोगे

हमको तुमसे प्यार है कितना
कैसे हम समझेंगे

हमको तुमसे गीत की जानकारी

हमको तुमसे फिल्म तुम आये हो तो (ईपी) का एक गीत है। इस गीत को जुबिन नौटियाल, रॉकी खन्ना ने गाया है। गीत के बोल रॉकी खन्ना ने लिखे हैं और संगीत रॉकी खन्ना और जुबिन नौटियाल ने दिया है। गीत का निर्देशन ज्योति कपूर दास ने किया है और निर्माण अब्राहम खन्ना ने रेडएफ मीडिया लेबल के अंतर्गत किया है। इस गीत में जुबिन नौटियाल और श्रेया चौधरी नजर आते हैं।

हमको तुमसे गीत पर अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  • "हमको तुमसे" गीत किसने गाया है?
    "हमको तुमसे" गीत जुबिन नौटियाल, रॉकी खन्ना ने गाया है।
  • "हमको तुमसे" गीत किस फिल्म से है?
    "हमको तुमसे" गीत तुम आये हो तो (ईपी) फिल्म से है।
  • "हमको तुमसे" गीत के बोल किसने लिखे हैं?
    "हमको तुमसे" गीत के बोल रॉकी खन्ना ने लिखे हैं।
  • "हमको तुमसे" गीत का संगीत किसने दिया है?
    "हमको तुमसे" गीत का संगीत रॉकी खन्ना और जुबिन नौटियाल ने दिया है।
  • "हमको तुमसे" गीत में कौन अभिनेता और अभिनेत्री हैं?
    "हमको तुमसे" गीत में जुबिन नौटियाल और श्रेया चौधरी नजर आते हैं।

Added by

Ayushi

SHARE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

VIDEO

Now playing