Now playing

(सोनू निगम)
हो..

(कोरस)
हो..

(सोनू निगम)
संदेशे आते हैं, हमें तड़पाते हैं
जो चिट्ठी आती है, वो पूछे जाती है
कि घर कब आओगे, कि घर कब आओगे
लिखो कब आओगे
कि तुम बिन ये घर सूना, सूना है

(अरिजीत सिंह)
संदेशे आते हैं, हमें तड़पाते हैं
जो चिट्ठी आती है, वो पूछे जाती है
कि घर कब आओगे? कि घर कब आओगे?
लिखो कब आओगे?
कि तुम बिन ये दिल सूना, सूना है

(कोरस)
हो..

(विशाल मिश्रा)
ये दिल जो बरसों से था खाली-खाली सा
किसी के आने से सजा दिवाली सा
जगे हैं दरवाजे किसी की आहट से
सवेरा होता किसी की करवट से

(विशाल मिश्रा)
मैं सोचा करता हूं यहीं तन्हाई में
के चंदा उतरेगा मेरी अंगनाई में
नसीबों वाली ने,
कान की बाली ने
चौथ की थाली ने
और पूछा है मेहंदी की लाली ने
कि घर कब आओगे?
कि घर कब आओगे?
लिखो कब आओगे?

(अरिजीत सिंह)
कि तुम बिन ये दिल सूना, सूना है

(कोरस)
संदेशे आते हैं, हमें तड़पाते हैं
जो चिट्ठी आती है, वो पूछे जाती है

(रूप कुमार राठौड़)
कि घर कब आओगे
कि घर कब आओगे
लिखो कब आओगे
कि तुम बिन ये घर सूना, सूना है

(कोरस)
हो..

(दिलजीत दोसांझ)
ये पूछो आँखों के झलकते पानी से
बिछड़ते हैं कोई कहां आसान से
मैं पीछे छोड़ आया, दुआएं करती मां
कि हमें भी प्यारी ये धरती माँ

(दिलजीत दोसांझ)
किसी ने धीरे से कहा था लौट आना
मैं रास्ता देखूंगी, मुझे ना तड़पाना
जागती रातों ने
अनकही बातों ने
अधूरी वादों ने
और पूछा है उसकी यादों ने

(अरिजीत सिंह)
कि घर कब आओगे?
कि घर कब आओगे?
लिखो कब आओगे?

(सोनू निगम)
कि तुम बिन ये घर सूना, सूना है

(अरिजीत सिंह)
बड़ी याद आती है, किसी की रातों में
कलाई रेशम सी, अभी है हाथों में
शायरी जैसी वो, लबों पे रहती है
मोहब्बत जैसी वो, रागों में बहती है

(अरिजीत सिंह)
जो गुड़ियां से खेले, वो गुड़िया याद आएंगी
उनकी बातों-बातों में उसी की बात आई
मेरे दिलदारों ने,
गली बाज़ारों ने,
की चिट्ठी तारों ने
और पूछा है मेरे यारों ने

(विशाल मिश्रा)
कि घर कब आओगे?
कि घर कब आओगे?
लिखो कब आओगे?

(दिलजीत दोसांझ)
कि तुम बिन ये दिल सूना, सूना है

(सोनू निगम)
ए गुज़रने वाली हवा बता
मेरा इतना काम करेगी क्या?
मुझे छोड़ के जो चला गया, उसे ढूंढ ला

(सोनू निगम)
कोई रह-गुज़ार या कोई गली
मुझे आज तक तो नहीं मिली
जो मिटा सके ये फासला
जो मिटा सके ये फासला

(सोनू निगम)
मेरी सारी जवानी ले गया
और आंख में पानी दे गया
जिसे दोहराउंगा उम्र भर
वो ऐसी कहानी दे गया

(सोनू निगम)
ऐ गुज़रने वाली हवा तुझे
है कसम ना ऐसे रूला मुझे
मैं कहां से लाऊं वो दिल बता
जैसे हो कुबूल ये अलविदा...

(दिलजीत दोसांझ)
मैं वापस आऊंगा, मैं वापस आऊंगा
फिर अपना गाँव मैं, प्यार की छाँव में

(सोनू निगम)
तरसती आँखों से
किसी की बाहों से
कि घर के राहों से

(विशाल मिश्रा)
किया जो वादा था वो निभाऊंगा

(सभी एक साथ)
मैं वापस आऊंगा, मैं वापस आऊंगा
मैं वापस आऊंगा..

(सोनू निगम)
मैं वापस आऊंगा...

(कोरस)
हो...

घर कब आओगे गीत की जानकारी

घर कब आओगे फिल्म बॉर्डर 2 का एक गीत है। इस गीत को ने गाया है। गीत के बोल जावेद अख्तर, मनोज मुंतशिर ने लिखे हैं और संगीत मिथुन, अनु मलिक ने दिया है। गीत का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है और निर्माण निधि दत्ता, जे.पी.दत्ता, भूषण कुमार, कृष्ण कुमार ने टी-सीरीज लेबल के अंतर्गत किया है। इस गीत में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, और मोना सिंह, सोनम बाजवा, अन्या सिंह, मेधा राणा नजर आते हैं।

घर कब आओगे गीत पर अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  • "घर कब आओगे" गीत किसने गाया है?
    "घर कब आओगे" गीत ने गाया है।
  • "घर कब आओगे" गीत किस फिल्म से है?
    "घर कब आओगे" गीत बॉर्डर 2 फिल्म से है।
  • "घर कब आओगे" गीत के बोल किसने लिखे हैं?
    "घर कब आओगे" गीत के बोल जावेद अख्तर, मनोज मुंतशिर ने लिखे हैं।
  • "घर कब आओगे" गीत का संगीत किसने दिया है?
    "घर कब आओगे" गीत का संगीत मिथुन, अनु मलिक ने दिया है।
  • "घर कब आओगे" गीत में कौन अभिनेता और अभिनेत्री हैं?
    "घर कब आओगे" गीत में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, और मोना सिंह, सोनम बाजवा, अन्या सिंह, मेधा राणा नजर आते हैं।

Added by

Ayushi

SHARE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

VIDEO

Now playing