Now playing

चढ़ गया हाथों पे तेरी
प्रीत की मेहंदी का रंग
छूटे अंगना ये चौबारे
छूट गया सखियों का संग

जिन बाँहों में खेली हूँ
उन बाहों में तू भर ले
मेरे हाथ को तू बाबा
जरा जोर से पकड़ ले

भैया को और माँ को
रखना संभाल बाबा
मेरे बगैर रखना
अपना ख्याल बाबा

यादों को संजोये दिल में
करदे तू विदाई
गलियाँ हुई रे परायी
ओह रे बाबा हुई रे परायी
तेरी बिटिया हुई रे परायी
ओह रे बाबा हुई रे परायी

जितनी निभ सकी ओह बाबा
मैने सब निभायी

गल्लियाँ हुई रे परायी
ओह रे बाबा हुई रे परायी
तेरी बिटिया हुई रे परायी
ओह रे बाबा हुई रे परायी

चढ़ गया हाथों पे तेरी
प्रीत की मेहंदी का रंग
छूटे अंगना ये चौबारे
छूट गया सखियों का संग

मैं तेरे बागों की मैना
इक दिन उड़ जाना था
छोड़ के तेरी फुलवारी
दूसरे घर आना था

मैं तेरे बागों की मैना
इक दिन उड़ जाना था
छोड़ के तेरी फुलवारी
दूसरे घर आना था

ऐ विधाता तूने ऐसी
रीत क्यूँ बणाई

गलियाँ हुई रे परायी
ओह रे बाबा हुई रे परायी
तेरी बिटिया हुई रे परायी
ओह रे बाबा हुई रे परायी

याद जब जब आएगी
तुझसे मिलने आउंगी
मैं तेरे बाहों का झूला
भूल ना कभी पाऊंगी

याद जब जब आएगी
तुझसे मिलने आउंगी
मैं तेरे बाहों का झूला
भूल ना कभी पाऊंगी

सारी उमर रुलायेगी अब
मुझको तेरी जुदाई

गलियाँ हुई रे परायी
ओह रे बाबा हुई रे परायी
तेरी बिटिया हुई रे परायी
ओह रे बाबा हुई रे परायी

जितनी निभ सकी ओह बाबा
मैने सब निभायी

गलियाँ हुई रे परायी
ओह रे बाबा हुई रे परायी
तेरी बिटिया हुई रे परायी
ओह रे बाबा हुई रे परायी

चढ़ गया हाथों पे तेरी
प्रीत की मेहंदी का रंग
छूटे अंगना ये चौबारे
छूट गया सखियों का संग x(2)

गलियाँ हुई पररायी गीत की जानकारी

गलियाँ हुई पररायी फिल्म तुमसे मिलने की चाहत का एक गीत है। इस गीत को मोहम्मद फैज़ ने गाया है। गीत के बोल समीर अंजान ने लिखे हैं और संगीत प्रीणि सिद्धांत माधव ने दिया है। गीत का निर्देशन हिमेश रेशमिया ने किया है और निर्माण हिमेश रेशमिया ने हिमेश रेशमिया मेलोडीज़ लेबल के अंतर्गत किया है। इस गीत में मोहम्मद फ़ैज़ और नजर आते हैं।

गलियाँ हुई पररायी गीत पर अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  • "गलियाँ हुई पररायी" गीत किसने गाया है?
    "गलियाँ हुई पररायी" गीत मोहम्मद फैज़ ने गाया है।
  • "गलियाँ हुई पररायी" गीत किस फिल्म से है?
    "गलियाँ हुई पररायी" गीत तुमसे मिलने की चाहत फिल्म से है।
  • "गलियाँ हुई पररायी" गीत के बोल किसने लिखे हैं?
    "गलियाँ हुई पररायी" गीत के बोल समीर अंजान ने लिखे हैं।
  • "गलियाँ हुई पररायी" गीत का संगीत किसने दिया है?
    "गलियाँ हुई पररायी" गीत का संगीत प्रीणि सिद्धांत माधव ने दिया है।
  • "गलियाँ हुई पररायी" गीत में कौन अभिनेता और अभिनेत्री हैं?
    "गलियाँ हुई पररायी" गीत में मोहम्मद फ़ैज़ और नजर आते हैं।

Added by

Ayushi

SHARE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

VIDEO

Now playing