Now playing

सूरज तेरा गर्दिश में है
ढलते हुआ कह गया
फिर लौट के आऊंगा मैं
नज़दीक ही है सुबह

गाए जा, गाए जा
गम में है सरगम
गुनगुना ये धुन, गाए जा..
गाए जा, गाए जा
रात के धागों से सवेरा बन, गाए जा..
गाए जा, गाए जा
गम में है सरगम
गुनगुना ये धुन, गाए जा

अपना ही अपना क्यों कहलाया है
कैसे कोई तय करता है कौन पराया है
एक वही रिश्ता तेरी कमाई है
दर्द के पल में जिसने तेरा साथ निभाया है
टूटा हुआ तो क्या सितारा तू
किसी का बन सहारा तू..

मम्म..
गाए जा, गाए जा
रात के धागों से सवेरा बन, गाए जा...
गाए जा, गाए जा
गम में है सरगम
गुनगुना ये धुन गाए जा

हो.. आँखों में रखना सपने तू कल के
तुझको लेकिन उन तक जाना होगा खुद चल के
मझधारों से तू, हार नहीं जाना
सही तुझको पाना होगा लहरों में ढलके
है जिंदगी वही जो चलती है
ये गिरके ही संभलती है


गाए जा गीत की जानकारी

गाए जा फिल्म ब्रदर्स का एक गीत है। इस गीत को मोहम्मद इरफान, श्रेया घोषाल ने गाया है। गीत के बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं और संगीत अजय-अतुल ने दिया है। गीत का निर्देशन करण मल्होत्रा ने किया है और निर्माण करण जौहर, हीरू यश जौहर ने सोनी म्यूजिक इंडिया लेबल के अंतर्गत किया है। इस गीत में अक्षय कुमार, सिद्धार्थ मल्होत्रा और जैकलीन फर्नांडीज नजर आते हैं।

गाए जा गीत पर अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  • "गाए जा" गीत किसने गाया है?
    "गाए जा" गीत मोहम्मद इरफान, श्रेया घोषाल ने गाया है।
  • "गाए जा" गीत किस फिल्म से है?
    "गाए जा" गीत ब्रदर्स फिल्म से है।
  • "गाए जा" गीत के बोल किसने लिखे हैं?
    "गाए जा" गीत के बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं।
  • "गाए जा" गीत का संगीत किसने दिया है?
    "गाए जा" गीत का संगीत अजय-अतुल ने दिया है।
  • "गाए जा" गीत में कौन अभिनेता और अभिनेत्री हैं?
    "गाए जा" गीत में अक्षय कुमार, सिद्धार्थ मल्होत्रा और जैकलीन फर्नांडीज नजर आते हैं।

Added by

Ayushi

SHARE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

VIDEO

Now playing