Now playing

हो एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा
एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा
जैसे खिलता गुलाब
जैसे शायर का ख़्वाब
जैसे उजली किरण
जैसे वन में हिरण
जैसे चांदनी रात
जैसे नरमी की बात
जैसे मंदिर में हो एक जलता दिया हो
एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा

हो एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा

एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा
जैसे सुबहों का रूप
जैसे सर्दी की धूप
जैसे वीणा की तान
जैसे रंगों की जान
जैसे बलखायें बेल
जैसे लहरों का खेल
जैसे खुशबू लिए आये ठंडी हवा हो
एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा

हो एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा

एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा
जैसे नाचता मोर
जैसे रेशम की डोर
जैसे परियों का राग
जैसे संदल की आग
जैसे सोलह श्रृंगार
जैसे रस की फुहार
जैसा आहिस्ता आहिस्ता बढ़ता नशा हो
एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा
एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा

एक लड़की को देखा गीत की जानकारी

एक लड़की को देखा फिल्म 1942-ए लव स्टोरी का एक गीत है। इस गीत को कुमार सानू ने गाया है। गीत के बोल जावेद अख़्तर ने लिखे हैं और संगीत आर.डी. बर्मन ने दिया है। गीत का निर्देशन विदु विनोद चोपड़ा ने किया है और निर्माण विदु विनोद चोपड़ा ने सारेगामा लेबल के अंतर्गत किया है। इस गीत में अनिल कपूर और मनीषा कोइराला नजर आते हैं।

एक लड़की को देखा गीत पर अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  • "एक लड़की को देखा" गीत किसने गाया है?
    "एक लड़की को देखा" गीत कुमार सानू ने गाया है।
  • "एक लड़की को देखा" गीत किस फिल्म से है?
    "एक लड़की को देखा" गीत 1942-ए लव स्टोरी फिल्म से है।
  • "एक लड़की को देखा" गीत के बोल किसने लिखे हैं?
    "एक लड़की को देखा" गीत के बोल जावेद अख़्तर ने लिखे हैं।
  • "एक लड़की को देखा" गीत का संगीत किसने दिया है?
    "एक लड़की को देखा" गीत का संगीत आर.डी. बर्मन ने दिया है।
  • "एक लड़की को देखा" गीत में कौन अभिनेता और अभिनेत्री हैं?
    "एक लड़की को देखा" गीत में अनिल कपूर और मनीषा कोइराला नजर आते हैं।

Added by

Ayushi

SHARE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

VIDEO

Now playing