Now playing

ओए दिलदारा ओए..ओए दिलदारा
मैं बंजारा ओए.. मैं बंजारा (x2)

ओह तेरे वास्ते मैं सारा जग..
छोड़ के दिखाऊं
क़िस्मत की कलाइयाँ..
मरोड़ के दिखाऊं

ओह तेरे बर्बाद मैं सारा जग छोड़ के दिखाऊं
क़िस्मत की कलाइयाँ मरोड़ के दिखाऊँ

यारा सोनेया, दिलदारा सोनेया
ओह तेरी छोटी छोटी बातों पे
मैं गौर किये जाऊं
तेरी सारी फरियादों पे
मैं मर्र मिटा जाऊं
यारा सोनेया.. दिलदारा सोनेया

ओह रब्बा तेरी-मेरी बातें सारी बोल दिया जाये
ओह रब्बा दिल में है राज़ तो वो खोल दिया जाए
यारा.. इश्क-ए-शदाई का मोल दिया जाए
सारे जहां के गुनाहों को भी तोल दिया जाए
तेरी जिंदगी में खुशियां तमाम हो जाएं
मेरी जिंद मेरी जान तेरे नाम किया जाए

ओये दिलदारा ओये..
ओए दिलदारा ओए..ओए दिलदारा
मैं बंजारा ओये.. मैं बंजारा

मुझे है कुबूल रब्बा जो भी तू सजा दे
सब कुछ ले ले रब्बा यार से मिला दे
मुझे है कुबूल रब्बा जो भी तू सजा दे
सब कुछ ले ले रब्बा यार से मिला दे

ओ जो तू कहे तो नाते सारे
तोड़ के दिखाऊं
पत्थर से भी अश्क
निचौड़ के दिखाऊं

ओ जो तू कहे तो नाते सारे तोड़ के दिखाऊं
पत्थर से भी अश्क निचौड़ के दिखाऊं

यारा सोनेया, दिलदारा सोनेया
तेरे ज़रा से इशारे पे मैं जान वार जाऊं
बस दर्द-ए-जुदाई अब सह नहीं पाऊं
यारा सोनेया.. दिलदारा सोनेया

ओ रब्बा तक तक अखियों में धुंध सी छाये
ऐ रास्ते ख़तम हो जाये मेरा यार नहीं आये
कोई लाख कोशिशों से अपने यार को मनाये
रब्बा फिर तू जो रूठे तो वो कैसे मनाये

वो मर के दिखाये, या वो मार के दिखाये
रब्बा जीत के दिखाये, या वो हार के दिखाये

ओये दिलदारा ओये..
ओए दिलदारा ओए..ओए दिलदारा
मैं बंजारा ओये.. मैं बंजारा

दिलदारा गीत की जानकारी

दिलदारा फिल्म तमंचे का एक गीत है। इस गीत को निखिल डिसूजा, राहत फतेह अली खान (विभिन्न संस्करण) ने गाया है। गीत के बोल अर्को ने लिखे हैं और संगीत अर्को ने दिया है। गीत का निर्देशन नवनीत बेहल ने किया है और निर्माण सूर्यवीर सिंह भुल्लर ने ज़ी म्यूजिक कंपनी लेबल के अंतर्गत किया है। इस गीत में निखिल द्विवेदी और ऋचा चड्ढा नजर आते हैं।

दिलदारा गीत पर अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  • "दिलदारा" गीत किसने गाया है?
    "दिलदारा" गीत निखिल डिसूजा, राहत फतेह अली खान (विभिन्न संस्करण) ने गाया है।
  • "दिलदारा" गीत किस फिल्म से है?
    "दिलदारा" गीत तमंचे फिल्म से है।
  • "दिलदारा" गीत के बोल किसने लिखे हैं?
    "दिलदारा" गीत के बोल अर्को ने लिखे हैं।
  • "दिलदारा" गीत का संगीत किसने दिया है?
    "दिलदारा" गीत का संगीत अर्को ने दिया है।
  • "दिलदारा" गीत में कौन अभिनेता और अभिनेत्री हैं?
    "दिलदारा" गीत में निखिल द्विवेदी और ऋचा चड्ढा नजर आते हैं।

Added by

Ayushi

SHARE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

VIDEO

Now playing