Now playing

हम्म म्म..हम्म म्म..
देखा एक ख्वाब तो ये सिलसिला हुये
दूर तक निगाह में हैं गुल खिले हुये
देखा एक ख्वाब तो ये सिलसिला हुये
दूर तक निगाह में हैं गुल खिले हुये

आ आ आ आ आ
ये गिला है आपकी निगाहों से
फूल भी हो दरमियां तो फासले हुये
देखा एक ख्वाब तो ये सिलसिला हुये
दूर तक निगाह में हैं गुल खिले हुये

मेरी सांसों में बसी खुशबू तेरी
ये तेरे प्यार की है जादूगरी
हा हा आ आ आ आ
तेरी आवाज़ है हवाओं में
प्यार का रंग है फिजाओं में
धड़कन में तेरे गीत हैं मिले हुये

क्या कहूँ शर्म से हैं लब सिले हुये
देखा एक ख्वाब तो ये सिलसिला हुये
फूल भी हो दरमियां तो फासले हुए

मेरा दिल है तेरी पानाहओं में
आ छुपा लूँ तुझे मैं बाहों में

तेरी तस्वीर है निगाहों में
दूर तक रोशनी है राहों में
कल अगर ना रोशनी के काफ़िले हुये
प्यार के हज़ार दीप हैं जले हुये

देखा एक ख्वाब तो ये सिलसिला हुये
दूर तक निगाहों में हैं गुल खिले हुये
ये गिला है आपकी निगाहों से
फूल भी हो दरमियां तो फासले हुये
देखा एक ख्वाब तो ये सिलसिला हुये
दूर तक निगाह में हैं गुल खिले हुये

देखा एक ख्वाब गीत की जानकारी

देखा एक ख्वाब फिल्म सिलसिला का एक गीत है। इस गीत को किशोर कुमार, लता मंगेशकर ने गाया है। गीत के बोल जावेद अख्तर ने लिखे हैं और संगीत शिव–हरी ने दिया है। गीत का निर्देशन यश चोपड़ा ने किया है और निर्माण यश चोपड़ा ने सारेगामा लेबल के अंतर्गत किया है। इस गीत में अमिताभ बच्चन और रेखा नजर आते हैं।

देखा एक ख्वाब गीत पर अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  • "देखा एक ख्वाब" गीत किसने गाया है?
    "देखा एक ख्वाब" गीत किशोर कुमार, लता मंगेशकर ने गाया है।
  • "देखा एक ख्वाब" गीत किस फिल्म से है?
    "देखा एक ख्वाब" गीत सिलसिला फिल्म से है।
  • "देखा एक ख्वाब" गीत के बोल किसने लिखे हैं?
    "देखा एक ख्वाब" गीत के बोल जावेद अख्तर ने लिखे हैं।
  • "देखा एक ख्वाब" गीत का संगीत किसने दिया है?
    "देखा एक ख्वाब" गीत का संगीत शिव–हरी ने दिया है।
  • "देखा एक ख्वाब" गीत में कौन अभिनेता और अभिनेत्री हैं?
    "देखा एक ख्वाब" गीत में अमिताभ बच्चन और रेखा नजर आते हैं।

Added by

Vanshaj Jain

SHARE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

VIDEO

Now playing