Now playing

चंदा है तू, मेरा सूरज है तू
ओ मेरी आँखों का तारा है तू
चंदा है तू, मेरा सूरज है तू
ओ मेरी आँखों का तारा है तूजीती हूँ मैं बस तुझे देखकर
इस टूटे दिल का सहारा है तू
चंदा है तू, मेरा सूरज है तू
ओ मेरी आँखों का तारा है तूतू खेले खेल कई, मेरा खिलोना है तू
तू खेले खेल कई, मेरा खिलोना है तू
जिससे बँधी हर आशा मेरी
मेरा वो सपना सलोना है तू
नन्हां सा है, कितना सुंदर है तू
छोटा सा है, कितना प्यारा है तू
चंदा है तू, मेरा सूरज है तूमुन्ने तू खुश है बड़ा, तेरे गुड्डे की शादी है आज
मुन्ने तू खुश है बड़ा, तेरे गुड्डे की शादी है आज
मैं वारी रे, मैं बलिहारी रे
घूँघट में गुड़िया को आती है लाज
यूँ ही कभी होगी शादी तेरी
दूल्हा बनेगा कुंवारा है तू
चंदा है तू, मेरा सूरज है तूपुरवाई वन में उड़े, पंछी चमन में उड़े
पुरवाई वन में उड़े, पंछी चमन में उड़े
राम करे कभी हो के बड़ा
तू बन के बादल गगन में उड़े
जो भी तुझे देखे वो ये कहे
किस माँ का ऐसा दुलारा है तू

चंदा है तू, मेरा सूरज है तू
ओ मेरी आँखों का तारा है तू

जीती हूँ मैं बस तुझे देखकर
इस टूटे दिल का सहारा है तू
चंदा है तू, मेरा सूरज है तू

Added by

Ayushi

SHARE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

VIDEO

Now playing