Now playing

हो, टुकड़ों में बिखरा अँधेरा, चमका सितारा जो तेरा
अंबर पे आ दस्तखत कर दे
तू अब तलक था अधूरा, होने ही वाला है पूरा
हद से गुजर जा, तू हद कर दे
है चाह तो है रास्ता
ये जान ले जरा
मुमकिन नहीं है क्या अगर
तू ठान ले जरा
तेरी बारी है, कमर कस ले
तेरे बस में है सारे मसले
तेरे टूटे हुए दिल की ज़मीन पर
हिम्मत की उगा ले फासले
तेरे हाथों में करम है तेरा
और खून गरम है तेरा
कोई तीर निशाने से चूके ना
जाम के कदम रख ले
खुद में तू हथियार है
लडने को तैयार है
डंके की चोट के जैसा
हर तेरा वार है
मंजिल तुझपे है फिदा
तेरा हाफ़िज़ है ख़ुदा
कुछ ऐसा कर जा के वो भी तुझसे पूछे
"बंदे, बटला दे तेरी मर्जी है क्या?"
हर दर का हटा दे कोहरा
ताकत का तू बन मोहरा
हर लक्ष्य को भेद के दिखला दे
अर्जुन की कहानी दोहरा
मरहम हो हराम तेरा
और ज़ख्म इनाम तेरा
भीगा हो जो तेरे पसीने में
वही जीत का हो चेहरा
माना अब है फर्श पर
तेरा हक तो है शिखर
हर बंधन से टूट के
अपनी मंजिल पर कूच कर
चर्चा हो इस बात का
दुनिया की जुबान पर
"ऊपर वाले ने बनाया है क्या"
"तेरे दोनो हाथों को तलवारें पिघला कर?"

ब्रदर्स एंथम गीत की जानकारी

ब्रदर्स एंथम फिल्म ब्रदर्स का एक गीत है। इस गीत को विशाल ददलानी ने गाया है। गीत के बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं और संगीत अजय-अतुल ने दिया है। गीत का निर्देशन करण मल्होत्रा ने किया है और निर्माण करण जौहर ने सोनी म्यूजिक इंडिया लेबल के अंतर्गत किया है। इस गीत में अक्षय कुमार, सिद्धार्थ मल्होत्रा और जैकलीन फर्नांडीज नजर आते हैं।

ब्रदर्स एंथम गीत पर अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  • "ब्रदर्स एंथम" गीत किसने गाया है?
    "ब्रदर्स एंथम" गीत विशाल ददलानी ने गाया है।
  • "ब्रदर्स एंथम" गीत किस फिल्म से है?
    "ब्रदर्स एंथम" गीत ब्रदर्स फिल्म से है।
  • "ब्रदर्स एंथम" गीत के बोल किसने लिखे हैं?
    "ब्रदर्स एंथम" गीत के बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं।
  • "ब्रदर्स एंथम" गीत का संगीत किसने दिया है?
    "ब्रदर्स एंथम" गीत का संगीत अजय-अतुल ने दिया है।
  • "ब्रदर्स एंथम" गीत में कौन अभिनेता और अभिनेत्री हैं?
    "ब्रदर्स एंथम" गीत में अक्षय कुमार, सिद्धार्थ मल्होत्रा और जैकलीन फर्नांडीज नजर आते हैं।

Added by

Ayushi

SHARE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

VIDEO

Now playing