Now playing

है सुना ये पूरी धरती तू चलाता है
मेरी भी सुन ले अरज मुझे घर बुलाता है
भगवान है कहाँ रे तू
अरे खुदा है कहां रे तू

है सुना तू भटके मन को राह दिखाता है
मैं भी खोया हूं मुझे घर बुलाता है
भगवान है कहाँ रे तू
अरे खुदा है कहां रे तू

आ…
मैं पूजा करूं या नमाजें पढ़ूं
अरदासें करुं दिन रैन
ना तू मंदिर मिले, ना तू गिरजे मिले
तुझे ढूंढें थके मेरे नैन
तुझे ढूंढें थके मेरे नैन
तुझे ढूंढें थके मेरे नैन

जो भी रस्में हैं वो सारी मैं निभाता मैं हूं
करोडोँ की तरह मैं सारा झुकता हूँ
भगवान है कहाँ रे तू
ऐ खुदा है कहाँ रे तू

तेरे नाम कई, तेरे चेहरे कई
तुझे पाने की राहें कई
हर राह चला पर तू ना मिला
तू क्या चाहे मैं समझ नहीं
तू क्या चाहे मैं समझ नहीं
तू क्या चाहे मैं समझ नहीं

सोचे बिन समझे जतन करता ही जाता हूं
तेरी ज़िद सर आँखों पर रख के निभाता हूँ
भगवान है कहाँ रे तू
ऐ खुदा है कहाँ रे तू

है सुना ये पूरी धरती तू चलाता है
मेरी भी सुन ले अरज मुझे घर बुलाता है
भगवान है कहाँ रे तू
अरे खुदा है कहां रे तू
भगवान है कहाँ रे तू
अरे खुदा है कहां रे तू..

भगवान हैं कहां रे तू गीत की जानकारी

भगवान हैं कहां रे तू फिल्म पीके का एक गीत है। इस गीत को सोनू निगम ने गाया है। गीत के बोल स्वानंद किरकिरे ने लिखे हैं और संगीत शांतनु मोइत्रा ने दिया है। गीत का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया है और निर्माण विधु विनोद चोपड़ा, राजकुमार हिरानी ने टी-सीरीज लेबल के अंतर्गत किया है। इस गीत में आमिर खान, सुशांत सिंह राजपूत और अनुष्का शर्मा नजर आते हैं।

भगवान हैं कहां रे तू गीत पर अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  • "भगवान हैं कहां रे तू" गीत किसने गाया है?
    "भगवान हैं कहां रे तू" गीत सोनू निगम ने गाया है।
  • "भगवान हैं कहां रे तू" गीत किस फिल्म से है?
    "भगवान हैं कहां रे तू" गीत पीके फिल्म से है।
  • "भगवान हैं कहां रे तू" गीत के बोल किसने लिखे हैं?
    "भगवान हैं कहां रे तू" गीत के बोल स्वानंद किरकिरे ने लिखे हैं।
  • "भगवान हैं कहां रे तू" गीत का संगीत किसने दिया है?
    "भगवान हैं कहां रे तू" गीत का संगीत शांतनु मोइत्रा ने दिया है।
  • "भगवान हैं कहां रे तू" गीत में कौन अभिनेता और अभिनेत्री हैं?
    "भगवान हैं कहां रे तू" गीत में आमिर खान, सुशांत सिंह राजपूत और अनुष्का शर्मा नजर आते हैं।

Added by

Ayushi

SHARE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

VIDEO

Now playing